मध्यप्रदेश : हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार बस, 13 लोग हुए घायल

मध्यप्रदेश के विदिशा में रविवार सुबह भोपाल-सागर स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई जिसमें 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि 10 यात्री को हल्की चोटें आई हैं। तीन गंभीर घायलों का इलाज भोपाल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी कमलेश सोनी ने बताया कि 22 यात्रियों को लेकर यह बस भोपाल से सागर की ओर जा रही थी। साथ ही बताया कि इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी कमलेश सोनी ने बताया कि यह हादसा राजधानी भोपाल से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित राजमार्ग पर हिरनई गांव के पास सुबह 5।40 बजे हुआ। हालांकि, घटना के बाद सड़कों पर आवाजाही शुरू हो गई थी। जैसे ही बस पलटी की स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिसबलों ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। विदिशा स्वास्थ्य केंद्र पर इन लोगों का इलाज किया गया। फिलहाल बस चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।