बिहार : मतदान करने केंद्र पहुंची 105 साल की महिला, SI ने गोद में उठा कराई वोटिंग

बिहार के गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड में बुधवार को मतदान जारी था जहां लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला। इसमें हिस्सा लेने 105 साल की महिला केंद्र पर पहुंची जो कि चलने में असमर्थ थी और अपने पोते के साथ बाइक पर आई थी। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात SI ने बुजुर्ग महिला को गोद में उठाया और तमाम प्रक्रियाओं के बाद बूथ के अंदर ले गए। जहां महिला ने वोट दिया। SI अनिल तिवारी के इस प्रयास को मतदान केंद्र पर मौजूद तमाम वोटरों ने काफी तारीफ की।

बुजुर्ग महिला लालमती देवी चलने में असमर्थ है, पर वो मतदान करना चाहती थी। ऐसे में उनके पोते ने बाइक पर बैठा कर मतदान केंद्र तक पहुंचा दिया। जब SI अनिल तिवारी की महिला पर नजर पड़ी वो उनके पास पहुंचे और बुजुर्ग महिला को गोद में उठा बूथ के अंदर तक ले गए। जहां महिला ने मतदान किया। इसके बाद SI ने महिला को पुन: गोद में उठाकर बाइक पर बैठा दिया।