दिल्ली : 0.15 फीसदी संक्रमण दर के साथ मिले 101 नए कोरोना मरीज, चार मरीजों ने गंवाई जान

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर कम होते हुए अब 0.15 फीसदी संक्रमण दर के साथ मंगलवार को 101 नए कोरोना मरीज मिले हैं जबकि चार मरीजों ने अपनी जान गंवाई हैं। इस दिन 119 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद सक्रीय मामलों का आंकड़ा 1531 पर पहुंचा गया। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 66,397 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 42,973 और रैपिड एंटीजन से 16,475 टेस्ट हुए। अभी तक दो करोड़ 14 लाख 3 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन 1643 है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,34,094 हो गई हैं। इनमें से 14,07,592 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 24,971 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। इनमें से अस्पतालों में 961 रोगी भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 12 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक रोगी है। होम आइसोलेशन में 456 मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 78 दिन में सबसे कम, अभी भी 5.31 लाख सक्रिय मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,641 नए मरीजों की पहचान हुई। 60,258 ठीक हो गए और 816 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। 78 दिन में रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा सबसे कम रहा है। इससे पहले 12 अप्रैल को 880 लोगों ने इस महामारी से दम तोड़ा था। मंगलवार को एक्टिव केस में 15,438 की कमी आई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट अब 96.92 फीसदी अर्थात करीब 97 प्रतिशत पहुंच गया है. भारत में फिलहाल 5 लाख 37 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं।