प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस खास पल ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब इस पूरे मामले पर मेलोडी टॉफी बनाने वाली मशहूर कंपनी Parle का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है।
Parle कंपनी ने ‘मेलोडी’ गिफ्ट पर दिया खास रिएक्शनParle कंपनी ने इस वायरल वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मजेदार और क्रिएटिव अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Sweetening Relationships Since 1983.” यानी 1983 से रिश्तों में मिठास घोलते आ रहे हैं। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तुरंत लोगों का ध्यान खींच लिया और इसे खूब शेयर किया जाने लगा।
यूजर्स को पसंद आया कंपनी का क्रिएटिव अंदाज
Parle का यह रिएक्शन सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस पोस्ट को भारत और इटली के बीच बढ़ती दोस्ती और गर्मजोशी भरे रिश्तों से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पहले भी कई बार इंटरनेट पर चर्चा का विषय रही है, और अब ‘मेलोडी’ टॉफी वाला यह वीडियो भी उसी कड़ी में जुड़ गया है।
मेलोनी ने खुद शेयर किया था वीडियोगौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 5 देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी उपहार में दी। इस खास पल का वीडियो मेलोनी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था और साथ में लिखा था, “आपके तोहफे के लिए धन्यवाद।”
टॉफी का स्वाद और मुलाकात की गर्मजोशीवीडियो में जॉर्जिया मेलोनी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आती हैं और कहती हैं कि यह उनके लिए लाया गया एक बेहद स्वादिष्ट तोहफा है। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्द और गर्मजोशी साफ दिखाई दी, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।