JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म? जानिए कब आएगा परिणाम और कहां होगा उपलब्ध

JEE Main 2026 Result: जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों छात्रों की निगाहें अब अपने रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से संकेत दिए गए हैं कि सेशन 1 का परिणाम 12 फरवरी 2026 तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। स्कोरकार्ड चेक करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन डिटेल्स यानी आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

JEE Main 2026: सेशन 1 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

जैसे ही एनटीए द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा, अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को अपनाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं—

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

होमपेज पर उपलब्ध JEE Main 2026 Session 1 Result लिंक पर क्लिक करें।

अब स्क्रीन पर मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।

सबमिट करते ही रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।

उम्मीदवार अपना स्कोर ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड कर लें।

भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आंसर-की और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया हो चुकी है पूरी

गौरतलब है कि जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की से पहले प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। एनटीए ने 4 फरवरी 2026 को आंसर-की जारी की थी, जिसके साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो खोली गई थी। यह प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 तक चली, जिसके बाद अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

कब और कैसे हुई JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को किया गया था।

21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को पेपर-1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई।

वहीं 29 जनवरी 2026 को पेपर-2 (B.Arch/B.Planning) की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई।

रिजल्ट से जुड़ी किसी भी नई सूचना, अपडेट या नोटिस के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि कोई अहम जानकारी छूट न जाए।