भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
नीतीश कुमार ने भी किया सम्मान
14 नवंबर, नेहरू जी की जयंती पर बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की तरफ सभी की नजरें टिकी हैं। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पंडित नेहरू को याद किया। उन्होंने एक्स पर साझा की गई पोस्ट में लिखा, भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। यूपी में हुआ था जन्म
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में शामिल नेहरू ने 1951 के आम चुनाव के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनका योगदान आधुनिक भारत के निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास में अहम रहा। पंडित नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ।