इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों को लेकर हालात अभी भी नियंत्रण में नहीं हैं। लगातार व्यवधान के कारण हजारों यात्रियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस संबंध में एयरलाइन को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों की सुविधा और जानकारी के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी भी साझा की है।
अथॉरिटी ने यात्रियों को जानकारी दी कि दिल्ली से अधिकांश फ्लाइट्स सामान्य समय पर उड़ान भर रही हैं। इसके बावजूद, सोमवार (8 दिसंबर) को 200 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं।
दिल्ली एयरपोर्ट ने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह से सामान्य है। हालांकि, कुछ उड़ानें रद्द या शेड्यूल में बदलाव के साथ चल रही हैं। हमारी ग्राउंड टीम यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी मेहनत कर रही है। हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति के लिए एयरलाइन से नियमित अपडेट लेते रहें।”
दिल्ली और मुंबई से कई उड़ानें रद्दसोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 234 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं, मुंबई से 9 उड़ानें कैंसिल की गईं। इन रद्द उड़ानों में चंडीगढ़, नागपुर, बैंगलुरु, हैदराबाद, गोवा और दरभंगा की फ्लाइट्स शामिल हैं।
दिल्ली से रद्द हुई मुख्य उड़ानें:दिल्ली से बनारस
दिल्ली से इंदौर
दिल्ली से विजयवाड़ा
दिल्ली से अहमदाबाद
मुंबई से रद्द हुई उड़ानें:मुंबई से चंडीगढ़
मुंबई से नागपुर
मुंबई से बैंगलुरु
मुंबई से हैदराबाद
मुंबई से गोवा
मुंबई से दरभंगा
मुंबई से कोलकाता
मुंबई से भुवनेश्वर
DGCA ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी कियाडीजीसीए ने रविवार को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और जवाबदेही प्रबंधक इस्द्रो पोर्क्वेरास को उड़ान में व्यवधान के संबंध में कारण बताने का नोटिस भेजा था। अधिकारियों को अपने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त 24 घंटे का समय दिया गया, जिसकी समयसीमा सोमवार शाम 6 बजे समाप्त हो गई।
पिछले छह दिनों से लगातार इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान जारी है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी पृष्ठभूमि में डीजीसीए ने एयरलाइन को नोटिस जारी कर कारण स्पष्ट करने को कहा है।