इंडिगो की फ्लाइट सेवाओं में जारी संकट से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही थीं, लेकिन अब रेलवे ने आगे बढ़कर राहत देने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। एयरलाइन की बाधित सेवाओं के कारण हजारों लोग अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे समय में भारतीय रेलवे ने कई महत्वपूर्ण रूटों पर विशेष ट्रेनों की शुरुआत कर यात्रियों को विकल्प उपलब्ध कराया है।
हावड़ा से दिल्ली, मुंबई और जोधपुर के लिए धनबाद होकर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं गोमो होते हुए पुरी से दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच जोड़े जा रहे हैं।
स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत सूची
1. 04459 हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशलहावड़ा से प्रस्थान: रविवार, रात 1:30 बजे
धनबाद आगमन: सुबह 7:15 बजे
नई दिल्ली पहुंचने का समय: मंगलवार, सुबह 8:00 बजे
2. 03009 हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशलप्रस्थान: सोमवार, रात 11:00 बजे, हावड़ा
धनबाद आगमन: मंगलवार, सुबह 4:15 बजे
नई दिल्ली आगमन: बुधवार, सुबह 4:30 बजे
3. 03010 नई दिल्ली–हावड़ा स्पेशल(8 और 10 दिसंबर को चलेगी)
नई दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 7:30 बजे
धनबाद आगमन: अगले दिन सुबह 6:55 बजे
हावड़ा पहुंचने का समय: दोपहर 1:30 बजे
4. 03127 सियालदह–लोकमान्य तिलक (मुंबई) स्पेशलसियालदह से प्रस्थान: सोमवार, रात 11:10 बजे
धनबाद आगमन: सुबह 4:40 बजे
मुंबई आगमन: 10 दिसंबर, दोपहर 3:30 बजे
5. 03128 लोकमान्य तिलक–सियालदह स्पेशल(9 और 11 दिसंबर को चलेगी)
मुंबई से प्रस्थान: सुबह 6:30 बजे
धनबाद आगमन: अगले दिन दोपहर 12:05 बजे
सियालदह आगमन: शाम 7:30 बजे
6. 04808 हावड़ा–जोधपुर स्पेशलप्रस्थान: 9 दिसंबर, रात 11:00 बजे, हावड़ा
धनबाद आगमन: अगले दिन सुबह 4:20 बजे
जोधपुर आगमन: 11 दिसंबर, दोपहर करीब 11:50 बजे
7. 08403 पुरी–दिल्ली स्पेशलपुरी से प्रस्थान: सोमवार, दोपहर 11:45 बजे
गोमो आगमन: रात 8:20 बजे
दिल्ली आगमन: अगले दिन दोपहर 1:30 बजे
8. 08404 आनंद विहार–भुवनेश्वर स्पेशलदिल्ली से प्रस्थान: 9 दिसंबर, शाम 6:30 बजे
गोमो आगमन: अगले दिन सुबह 10:25 बजे
भुवनेश्वर आगमन: रात 10:00 बजे
तेजस राजधानी में अतिरिक्त एसी कोच जोड़ने का फैसलाबढ़ती भीड़ और फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इसे देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक से अधिक कोच जोड़ने की घोषणा की है।
22811 भुवनेश्वर–नई दिल्ली तेजस राजधानी: रविवार को अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच लगाया गया।
22812 नई दिल्ली–भुवनेश्वर तेजस राजधानी: सोमवार की सेवा में भी एक अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच जुड़ेगा।
22823 भुवनेश्वर–नई दिल्ली: 8 दिसंबर को थर्ड एसी कोच शामिल किया जाएगा।
22824 नई दिल्ली–भुवनेश्वर: 10 दिसंबर की ट्रेन में भी अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगेगा।
किन स्टेशन पर रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें?सियालदह–मुंबई स्पेशल (03127/03128)
नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, माणिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण।
हावड़ा–नई दिल्ली स्पेशल (04459/03009/03010)
बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा और टूंडला।
हावड़ा–जोधपुर स्पेशल (04808)
बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, फुलेरा, नवासिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, रेन, मेड़ता रोड, गोटन और पिपर रोड।