सोने की चमक पड़ी फीकी! जानिए 8 नवंबर 2025 को आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट

शनिवार, 8 नवंबर 2025 को सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में जारी आर्थिक अस्थिरता और मांग में आई कमी के चलते सोने और चांदी दोनों की दरों में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन के खत्म होते ही इन कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का सिलसिला तेज हो गया है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज 24 कैरेट सोना 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है, जो पिछले दिन की तुलना में कम है। वहीं, घटती कीमतें अब खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकती हैं, क्योंकि कई निवेशक और उपभोक्ता अब सस्ता सोना खरीदने की तैयारी में हैं।

आपके शहर में आज का सोने का रेट (Good Returns के अनुसार)

दिल्ली (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,22,160

22 कैरेट: ₹1,11,990

18 कैरेट: ₹91,660

मुंबई (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,22,010

22 कैरेट: ₹1,11,840

18 कैरेट: ₹91,510

चेन्नई (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,22,940

22 कैरेट: ₹1,12,690

18 कैरेट: ₹93,990

कोलकाता (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,22,010

22 कैरेट: ₹1,11,840

18 कैरेट: ₹91,510

अहमदाबाद (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,22,060

22 कैरेट: ₹1,11,890

18 कैरेट: ₹91,560

लखनऊ (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,22,160

22 कैरेट: ₹1,11,990

18 कैरेट: ₹91,660

पटना (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,22,060

22 कैरेट: ₹1,11,890

18 कैरेट: ₹91,560

हैदराबाद (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,22,010

22 कैरेट: ₹1,11,840

18 कैरेट: ₹91,510

क्यों घट रही है सोने की कीमतें?

भारत में सोना और चांदी सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि परंपरा और समृद्धि का प्रतीक हैं। हर शुभ अवसर, शादी या त्यौहार पर इन धातुओं की खरीद को शुभ माना जाता है। बीते त्योहारी सीजन में सोने की दरों में उछाल के बावजूद, लोगों ने जमकर खरीदारी की थी।

लेकिन अब त्योहारों के खत्म होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती के कारण सोने की मांग में कमी आई है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी दोनों के भावों में गिरावट देखी जा रही है।

निवेशकों के लिए अवसर


वर्तमान में सोने की कीमतों में आई यह गिरावट निवेशकों के लिए एक बेहतरीन मौका मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में सोना फिर से रफ्तार पकड़ सकता है, इसलिए मौजूदा दरों पर निवेश करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।