सोने की कीमतों में पिछले लगभग एक हफ्ते से लगातार उछाल देखा जा रहा था, लेकिन आज इसका रुख बदल गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिका के आर्थिक संकेतों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई थी। आज, गुरुवार, 26 फरवरी को इनकी कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है।
आज सोने का लेटेस्ट भावआज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल के मुकाबले 210 रुपये कम हुई है। कल इसका भाव 1,61,890 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोने का मूल्य आज 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बुधवार के मुकाबले 200 रुपये की गिरावट दर्शाता है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,400 रुपये था।
18 कैरेट सोने की कीमत भी कम होकर 1,21,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जो कल 1,21,420 रुपये थी।
बुधवार को सोने की कीमतों में तेजीगुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 11 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 16,189 रुपये प्रति ग्राम हो गया था। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोने का दाम लगभग 705 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा है, यानी 100 ग्राम सोने का दाम इस दौरान करीब 70,500 रुपये महंगा हुआ।
इसी तरह, 22 कैरेट सोने का भाव बुधवार को 10 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 14,840 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 8 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 12,142 रुपये तक पहुंच गया था।
शहरों में आज का सोने का भावमुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु, पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा:
24 कैरेट: 16,168 रुपये | 22 कैरेट: 14,820 रुपये | 18 कैरेट: 12,126 रुपये प्रति ग्राम
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, अयोध्या, चंडीगढ़:
24 कैरेट: 16,183 रुपये | 22 कैरेट: 14,835 रुपये | 18 कैरेट: 12,141 रुपये प्रति ग्राम
चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम:
24 कैरेट: 16,277 रुपये | 22 कैरेट: 14,920 रुपये | 18 कैरेट: 12,765 रुपये प्रति ग्राम
चांदी की आज की कीमतसोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। MCX (Multi Commodity Exchange) के आंकड़ों के अनुसार चांदी के भाव में 1-1.2 प्रतिशत की कमी हुई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में चांदी का भाव आज 2,84,900 रुपये प्रति किलो है, जिसमें कल के मुकाबले लगभग 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।