केंद्रीय बजट 2026 से पहले ही आम लोगों और कारोबार जगत को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सीधा 50 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर खर्च का बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को अब भी 8 अप्रैल 2025 को तय किए गए पुराने दामों पर ही सिलेंडर मिल रहा है।
दिल्ली से चेन्नई तक बढ़ी कमर्शियल गैस की कीमतकमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा होने के बाद देश के बड़े महानगरों में इसके नए रेट लागू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1740.50 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 1691.50 रुपये थी। कोलकाता में इसके दाम बढ़कर 1844.50 रुपये पहुंच गए हैं। मुंबई में यह सिलेंडर अब 1692.00 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1642.50 रुपये था। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1899.50 रुपये हो गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर लागू की गई है, जिनका उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक कार्यों में किया जाता है।
शहरवार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दामशहर - रेट 1 फरवरी 2026 (₹)- रेट 1 जनवरी 2026 (₹) -बढ़ोतरी (₹)दिल्ली
- 1740.50
-1691.50
-49
कोलकाता
-1844.50
-1795.00
-49.50
मुंबई
- 1692.00
- 1642.50
- 49.50
चेन्नई
-1899.50
- 1849.50
- 50
घरेलू रसोई गैस की कीमतें जस की तसआम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन सिलेंडरों के दामों में आखिरी संशोधन 8 अप्रैल 2025 को हुआ था और तब से लेकर अब तक रेट स्थिर बने हुए हैं। फिलहाल अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं—
दिल्ली: 853 रुपये
कोलकाता: 879 रुपये
मुंबई: 852.50 रुपये
चेन्नई: 868.50 रुपये
लखनऊ: 890.50 रुपये
अहमदाबाद: 860 रुपये
हैदराबाद: 905 रुपये
वाराणसी: 916.50 रुपये
पटना: 951 रुपये
हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं नए रेटसरकारी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी प्रक्रिया के तहत फरवरी की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले जनवरी में भी 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट में इजाफा किया गया था। वहीं, बीते साल नवंबर और दिसंबर में इन सिलेंडरों की कीमतों में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती देखने को मिली थी।