होली के रंगों के बीच, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। कंपनी ने पूरे देश में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए होली स्पेशल ऑफर शुरू किया है, जिसमें मौजूदा प्लान पर बिना अतिरिक्त शुल्क के एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। यह ऑफर मार्च महीने भर के लिए लागू है, यानी इस पूरे महीने किसी भी दिन रिचार्ज कर यूजर्स इसका लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर की पूरी जानकारी।
BSNL के ₹997 प्लान में क्या है खासBSNL ने अपने ₹997 के प्रीपेड प्लान पर यह स्पेशल ऑफर लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को पहले से 150 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2GB डेटा मिलता है। अब होली ऑफर के तहत वैलिडिटी बढ़ाकर 164 दिन कर दी गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए यूजर्स 1 मार्च से 31 मार्च तक किसी भी दिन रिचार्ज कर सकते हैं।
जियो ₹999 प्लान के फीचर्सरिलायंस जियो का ₹999 प्लान इस रेंज में मुकाबला पेश करता है। इसमें 98 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS शामिल हैं। इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को तीन महीने के लिए जियोहॉटस्टार और 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
एयरटेल ₹979 प्लान में क्या है शामिलएयरटेल अपने ₹979 प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोजाना देती है। साथ ही, इस प्लान में 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम और 84 दिनों के लिए सोनी लिव समेत 20 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है।