डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाने की दिशा में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब BHIM UPI यूज करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे वे सीधे ऐप के अंदर ही अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकेंगे। इस अपडेट के बाद यूजर्स को अलग-अलग वेबसाइट या ऐप्स पर जाकर अपनी क्रेडिट जानकारी देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस नई सुविधा को लेकर एनपीसीआई ने बताया है कि यूजर्स की फाइनेंशियल हेल्थ को आसान और पारदर्शी तरीके से समझने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब यूजर एक ही प्लेटफॉर्म पर अपनी पेमेंट हिस्ट्री के साथ-साथ क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट भी देख पाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को ट्रैक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
सिबिल के साथ साझेदारी से मिला नया फीचरएनपीसीआई की यूनिट भीम सर्विसेज ने ट्रांसयूनियन सिबिल के साथ साझेदारी की है, जिसके बाद यह सुविधा संभव हो पाई है। इस इंटीग्रेशन के जरिए यूजर्स को ऐप के भीतर ही अपना सिबिल स्कोर और पूरी क्रेडिट रिपोर्ट देखने का विकल्प मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया यूजर की अनुमति पर आधारित होगी, यानी बिना सहमति के किसी भी तरह की क्रेडिट जानकारी एक्सेस नहीं की जाएगी।
किस वर्जन में मिलेगा यह फीचरयह नया क्रेडिट स्कोर चेक फीचर BHIM UPI ऐप के वर्जन 4.0.19 और उससे ऊपर के अपडेट में उपलब्ध कराया गया है। इस फीचर का मुख्य उद्देश्य ऐप को सिर्फ पेमेंट टूल तक सीमित न रखकर एक फुल फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बनाना है, जिससे यूजर्स अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर तरीके से समझ सकें और सुधार सकें।
पहले से मिल चुकी हैं कई नई सुविधाएंगौरतलब है कि इसी साल मार्च में भीम ऐप में एक और बड़ा अपडेट जोड़ा गया था, जिसके तहत बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की गई थी। इसके जरिए यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन की मदद से आसानी से 5,000 रुपये तक का यूपीआई ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इससे ट्रांजैक्शन और भी तेज और सुरक्षित हो गए हैं।
देशभर में बढ़ रहा BHIM ऐप का उपयोगBHIM UPI को एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है और यह ऐप देश के शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह ऐप 15 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं। इसमें एक्सपेंस स्प्लिटिंग, फैमिली मोड और स्पेंडिंग एनालिटिक्स जैसी कई उपयोगी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे एक स्मार्ट फाइनेंशियल टूल बनाती हैं।