औरतों को अच्छे लगते हैं वो मर्द जो करतें है ऐसा!

क्या आप घर के काम में अपने पार्टनर का हाथ बटाते हैं? अगर अब तक नहीं बटाते आये तो अब शुरू कर दें। अरे हम ऐसे ही नही कह रहे अभी एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महिलाओं को ऐसे मर्द ज्यादा पसंद आते हैं जो घर के कामकाज में उनकी मदद करते हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि घर के काम में जो पुरुष, महिलाओं की मदद नहीं करते अक्सर उनमें अनबन हो जाया करती है और रिश्ते में दरार आना लाजमी हो जाता है।

आपको बता दें कि यह अध्ययन स्टॉकहॉम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। उनके मुताबिक घर के काम में अपने पार्टनर की मदद करना आपके रिश्ते पर अच्छा असर डालता है। ऐसा करने से रिश्ते में संतुष्टि और स्थिरता पनपती है। शोध की मानें या असक्र हम देखते हैं कि जो लोग घर के कामों में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं वो नाखुश होते हैं। ऐसे में वो अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर सकते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार पिछले एक दशक में शादी के मायने काफी हद तक बदल गए हैं। अब परिवार में केवल आदमी ही कमाने नहीं जाते, बल्कि महिलाएं भी नौकरीपेशा हैं। आजकल महिलाएं भी घर की जिम्मेदारी उठा रही हैं और साथ ही साथ बच्चों को संभाल रही हैं। इतनी सारी जिम्मेदारियोँ को उठाते उठाते तनाव महसूस करने लग हैं, जिससे उनकी शादी पर खतरा बढ़ जाता है। अगर कुछ कामों में आप उनकी मदद करोगे तो उन्हें भी सुकून मिलेगा। इसके अलावा आपके बीच प्यार बढेगा।