Father's Day Special : क्यों जरूरी है पापा का साथ मे होना

वो पिता ही है जो हमारे जीवन मे हमारे हर सुख दुःख मे हमारे साथ मे खड़े रहते है, वो पिता ही होता है जो अपने बच्चो को ऊँची से ऊँची स्कूल मे पढ़ाते है। उनके लिए दौड़ भाग करते है। उनकी हर छोटी बड़ी बात का ख्याल रखते है। पापा न हो तो जीवन बेरुखा सा हो जाता है,क्यों की वो पापा ही होते है जो हम पर चिल्लाकर हमे पढाई करने के लिए मजबूर करते है। पापा वो है जो खुद फ़टे कपडे पहनकर अपने बच्चो को नए नए कपडे दिलवाते है। पापा के बिना हर सफलता पाना मुश्किल होता है। जब हम बड़े होकर कुछ बन जाते है तब दूर खड़े होकर हमारे लिए तालिया बजाने वाला इंसान हमारे पापा ही होते है।

1. हर किसी से लड़ाई करते है सिर्फ हमे सफलता तक पहुचाने के लिए।

2. वो पापा ही होते है जो हमारी हर ख्वाइश को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करते है।

3. पापा की लाड़ली होती है बेटियां जिन्हे आगे बढ़ाने के लिए वह अपनी जी तोड़ मेहनत करते है।

4. जब हम हार जाते है तो पीछे से आवाज़ लगाकर कहना की यह तुम कर सकते हो, तुम हर नहीं मान सकते हो।

5. हम चाहे कितने ही बड़े हो जाये पर पापा की डांट हमारे लिए वैसी की वैसी ही रहती है। लेकिन उस डांट का भी अपना ही एक अलग मज़ा क्यों की उसमे उनका हमारे लिए प्यार छुपा रहता है।

6. हमारी हार पर पापा मम्मी की तरह रोकर नहीं दिखलाते है पर मन ही मन वह रोते जाते है।

7. बेटियां जब अपने ससुराल चली जाती है तो अपने आंसुओ को दुनिया से छिपाये रखने वाले भी पापा ही होते है।