आखिर क्यों लड़के करना चाहते हैं नौकरीपेशा लड़कियों से शादी, ये 5 कारण बनते हैं बड़ी वजह

पहले के समय में देखा जाता था कि मर्द बाहर कमाई करने जाते है और महिलाऐं घर संभालने का काम करती थी। लेकिन आज के समय में लड़कियों ने अपनी ताकत दिखाते हुए लड़कों के साथ कदम से कदम बढ़ाया हैं और इस सोच में बदलाव हुआ है कि लडकियां घर से बाहर काम नहीं कर सकती हैं। यहाँ तक कि आजकल लड़के नौकरीपेशा लड़कियों से शादी करने की चाहत रखते हैं। लड़कों के इस चाहत के पीछे कई कारण होते हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

भविष्य के लिए बचत
अगर पति पत्नी दोनों ही वर्किंग होंगे तो वर्तमान समय में अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ भविष्य में अपने बच्चों की परवरिश के लिए भी बचत की तरफ ध्यान दे सकेंगे। बुरा समय कभी भी और किसी भी घर में दस्तक दे सकता है, इसके लिए भी आप बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। ये एक बड़ा कारण है कि लड़के शादी के लिए ऐसी लड़कियां ढूंढते हैं जो वर्किंग हो।

बाहरी दुनिया की समझ
आमतौर पर नौकरी करने वाली महिलाएं ओपन माइंडेड होती हैं। वो काम के दबाव को मैनेज करना सीख जाती हैं। इन्हें बाहरी दुनिया की समझ होती है। एक कामकाजी व्यक्ति को जो परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं, ये उनसे वाकिफ होती हैं। इस वजह से ये अपने पति के ऑफिस कॉल या फिर साथ काम करने वाली किसी लड़की से बात करने पर बेवजह शक नहीं करती हैं। यदि पति किसी दुविधा में हो तो उसका हल भी प्रोफेशनल तरीके से दे सकती हैं।

आपको और आपके काम को बेहतर समझेगी
अगर आपकी पत्नी भी नौकरी करने वाली हुई तो वो आपके साथ आपके काम को भी बेहतर ढंग से समझ पाएगी। ऑफिस में काम का प्रेशर झेलकर जब आप घर आएंगे तब वो आपकी स्थिति समझ सकती है। वो घर देर से आने, घर के कामों में योगदान ना देने जैसी बातों पर लड़ने या गुस्सा होने के बजाय वो इस बात का ध्यान रखेगी कि आपका मूड कैसे ठीक किया जाए। इसके अलावा भी बैंक, घर के बिल आदि जैसे काम भी वो खुद ही कर सकती हैं।

घर के बजट में मिलता है सपोर्ट
मेट्रो सिटी हो या छोटे शहर, दिनों दिन बढ़ती महंगाई से परिवार के खर्चे भी बढ़ गए हैं। हर लड़का और लड़की विवाह के बाद एक अच्छा और सुविधाजनक जीवनयापन करना चाहते हैं। साथ ही वो अपने बच्चों के लिए भी एक अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। परिवार के सिर्फ एक सदस्य की कमाई से सभी जरूरतों को पूरा कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस वजह से लड़के चाहते हैं कि उनकी होने वालो जीवनसंगिनी यदि वर्किंग हो तो घर के बजट में एक बड़ा सहयोग मिल सकेगा।

अपने खर्चों का खुद रखती है ख्याल
लड़की का वर्किंग होना लड़की और लड़के दोनों के लिए ही बहुत अच्छा है। शादी के बाद उसे अपने हर छोटे बड़े खर्च के लिए पति पर निर्भर नहीं होना पड़ता है और वहीं पति को भी उसके खर्चों की टेंशन नहीं रहती है। वहीं दूसरी तरफ यदि पत्नी नौकरीपेशा ना हो तो वो घर से लेकर पर्सनल खर्चों के लिए भी अपने पति पर निर्भर रहती है।