जाने महिलाएं बिस्तर में क्या उम्मीद रखती है अपने पति से

सेक्स का नाम आते ही सब के दिलों में एक अलग ही तरंग आ जाती हैं। सेक्स की जितनी दिल से तारीफ करो उससे कही गुना अच्छी है सेक्स की परिभाषा। प्यार है तो सेक्स है अगर प्यार नहीं तो सेक्स में बिल्कुन भी मजा नहीं। जी हां, दांपत्य जीवन में अगर दोनों में प्यार नहीं होगा तो उन दोनों में सेक्स का मजा भी विपरित होगा। कई बार देखा गया है कि दाम्पत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए सेक्स की मिठास भरी जाती हैं।

सेक्स संबंध बनाते वक्त महिलाएं किसी पुरुष से क्या चाहती हैं, यह हमेशा से ही शोध का विषय रहा है। इस पर पहले भी काफी कुछ लिखा जा चुका है। इसी मुद्दे पर ताजातरीन रिसर्च के नतीजे सामने आए हैं। सेक्स से जुड़े विषय के एक्सपर्ट्स के अलावा महिलाओं ने खुलकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। सेक्स के दौरान महिलाएं ज्यादा उत्तेजित होती है और उन्हें अपने पार्टनर से सेक्स के दौरान बहुत से अपेक्षाएं होती हैं जिन्हें मर्द जान नहीं पाते। महिलाएं बिस्तर पर क्या चाहती हैं मर्द से, आइये जानते हैं।

* सिर्फ सेक्स पर ध्यान : यौन संबंध बनाते समय महिला पार्टनर को चर्म सुख प्रदान करने के लिए सबसे आवश्यक है- जज्बा। महिलाएं कई तरीके से पुरुषों के प्यार को महसूस करती हैं, जिनमें सबसे ज्यादा इनका ध्यान खींचता है आपके मुंह से की गईं शरारतें। आंखों में आंखें डालकर प्यार जताना, होठों को संवेदनशील अंगों पर फिराना। जीभ के अगले भाग से नाजुक अंगों का स्पर्श भी महिलाओं का मन मचलने के लिए काफी होता है।

* ‘आनंद’ व ‘संतुष्टि’ में फर्क है : शोध में यह पाया गया कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी यह माना कि उन्हें कंडोम के बिना यौन संबंध ज्यादा अच्छा लगता है। पर महिलाओं ने यह भी माना कि दरअसल संभोग के दौरान कंडोम का इस्तेमाल किए जाने पर उन्हें ज्यादा सुकून मिलता है। यह सुकून 'प्रोटेक्शन' को लेकर होता है। इसके इस्तेमाल से महिलाएं खुलकर सेक्स का भरपूर मजा ले पाती हैं।

* महत्त्वपूर्ण हैं ‘फोरप्ले’ : कहते है कि सेक्स करने का असली सुख चर्म तक पहुंचना होता हैं। लेकिन ये गलत है चर्म तक पहुंचना ही सेक्स का अंत नहीं है अपितु सेक्स तो वो चीज है जिसके हर पल का आनंद लेना चाहिए। फोरप्ले सेक्स का बहुत ही अहम हिस्सा है, जिसका अपना ही एक अलग मजा है। कुछ नये और एकदम अलग अंदाज में किया जाने वाला सेक्स महिलाओं को खूब पसंद आता है।

* प्यार से और धीरे-धीरे : सेक्स के दौरान सभी महिलाएं ये सोचती हैं कि उसके शरीर के कोमल अंगों को यौन संबंध बनाने के शुरूआती दौर में अधिक दिक्कत न दी जाए। महिलाएं, अपने पुरुष पार्टनर से चाहती हैं कि वे उसके सेंसिटिव अंगों के साथ संवेदनशीलता से ही पेश आएं। मतलब यह कि संभोग के दौरान वे चाहे तो जीभ व उंगलियों का इस्तेमाल करके जरूरी उत्तेजना पैदा कर सकते हैं।

* शरीर के अन्य संवेदनशील अंग :
सेक्स पर शोध करने वालों ने पाया है कि केवल जी-स्पॉट ही आनंद देने के लिए पर्याप्त नहीं है, बल्कि महिलाओं के शरीर में और भी ऐसे भाग हैं, जहां संवेदना ज्यादा होती है। इसमें ई स्पॉट भी शामिल है, जहां सहलाने से महिलाओं का शरीर यौन क्रिया के लिए शारीरिक रूप से तैयार हो पाता है। इस काम में उंगलियों की कारस्तानी काम आती है।