जानिये क्या कर रहें हैं अब महाभारत के ये एक्टर्स

1988 में दूरदर्शन  प्रसारित होने वाले धार्मिक  सीरियल महाभारत को लोग आज भी याद करते हैं। इस धारावहिक के निर्देशक रवि चोपड़ा और प्रोड्यूसर बी.आर. चोपड़ा थे। इसके  किरदारों ने अपने  सशक्त अभिनय से महाभारत के किरदारों को जीवंत कर दिया था। कहा जाता है जिस समय महाभारत का प्रसारण होता था उस समय लोग अपने सारे काम काज छोड़कर इसे देखने लग जाते थे।  सड़कें सूनी हो जाया करती थी। महाभारत में  पात्र निभाने वाले किरादरों ने अपने अभिनय के डैम पर एक बड़ा दर्शक वर्ग तैयार किया। आइये जानते हैं महाभारत के पात्र निभाने वाले अभिनेताओं ले बारे में , आखिर हैं कहाँ अब ये लोग  :

मुकेश खन्ना

महाभारत में  भीष्म का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना टीवी और फिल्मों सक्रीय रहे। इनके द्वारा बच्चो के लिए बनाये गए टीवी सीरियल ` शक्तिमान ` को भी काफी कामयाबी मिली और शक्तिमान के रूप में पहचान मिली। मुकेश  टीवी पर सक्रिय रूप से काम कर रहें हैं।

रूपा गांगुली

महाभारत की द्रोपती , रूपा गांगुली को आपने फिल्म ` बर्फी ` में देखा होगा। इससे पहले वो कई टीवी शोज़ में भी काम कर चुकीं थीं। ` सच का सामना ` में प्रतियोगी बन कर आयी तब इनके जवाबों पर काफी विवाद हो गया था। रूपा पेशेवर गायिका भी हैं और  वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

गजेंद्र चौहान

आपको जानकारी होगी  पिछले वर्ष इनकी FTII  में नियुक्ति को लेकर विवाद हो  गया था।  गजेंद्र ने महभारत में  युधिष्टिर का रोल किया था।  कुछ टीवी सेरिअल्स में गजेंद्र ने महाभारत के  बाद सक्रीय रूप  किया।

पुनीत इस्सर

दुर्योधन की यादगार भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है। आपको फिल्म कुली का वो  याद होगा जब अमिताभ बच्चन को चोट लगी थी ,पुनीत के साथ ही वो फाइटिंग सीन फिल्माया जा रहा था। पुनीत  फिल्म `सोन ऑफ़ सरदार ` में भी नजर आये थे। वर्तमान में टीवी और फिल्म जगत में सक्रिय  हैं।

अर्जुन (फ़िरोज़ खान)

अर्जुन का किरदार निभाने वाले फ़िरोज़ खान अर्जुन  इतने प्रभावित हुए थे कि इन्होंने अपना नाम ही अर्जुन रख लिया था। महाभारत के आलावा अर्जुन ने फिल्मो ` जिगर ` ` करण अर्जुन ` ` साजन चले ससुराल ` आदि में अभिनय भी किया।

पंकज धीर

महाभारत में कर्ण का पात्र निभाने वाले कर्ण ने कई बेहतरीन टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं।  वर्तमान ने भी छोटे परदे पर सक्रीय हैं। पंकज धीर, निकितन धीर के पिता हैं।