किस डे पर जाने कि‍स करने के 9 बेस्ट तरीके

किस करना अपने प्यार का इजहार करने का सबसे नायब जरिया हैं। किस के जरिये आप अपने मन की फीलिंग्स को अपने पार्टनर को जता सकते हैं। किस करना एक ऐसी अनूभूति है जो हर इन्सान को एक प्यार भरे संसार में ले जाता हैं। अधिकतर लोगों कि सोच यही है कि किस करने का केवल एक ही तरीका होता है, होंठों का मिलन। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस भी कई तरह के होते हैं। अगर नहीं जानते तो हम बताते हैं आपको किस करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में, ताकि आप भी किस डे पर अपने पार्टनर के साथ इसको फील करें। तो आइये जानते हैं किस करने के तरीकों के बारे में।

* बिगिनर्स किस : इस किस का अर्थ दो होठों के साधारण मिलन से है। यह किस होठों को ब्रुश के समान स्पर्श करके या हल्का दबाकर किया जाता है। इस किस के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत नहीं होती। अपने लवर को चारों तरफ से चूमकर इस किस को अंजाम दिया जाता है।


* मेडिवल नेकलेट : कहा जाता है कि इस प्रकार का किस मध्यकाल के नाइट्स अपनी प्रेमिका या पत्नीा को करते थे, जब वह लो कट नेकलाइन्स पहनती थीं। इस किस में उनकी गर्दन को चारों तरफ से धीरे-धीरे चूमा जाता था। पुरूष और महिलाएं दोनों इस प्रकार के चुंबन का लुत्फ उठाते थे।

* नॉटी डॉग : यह किस शरीर के सर्वाधिक संवेदनशील हिस्सों खासकर गर्दन, छाती, पेट और
निचली जांघों में किया जाता है। अधखुला मुंह खोलकर इन हिस्सों का स्पर्श किया जाता है। छाती के निचले हिस्सों विशेषकर स्तन के निप्पलों को चूमने में विशेषरूप से आनंद आता है।

* स्लाइडिंग किस : इस चुंबन में जीभ आगे पीछे गति करती है। जिस प्रकार क्रीम या सॉस को चाटा जाता है ठीक उसी प्रकार स्लाइडिंग किस किया जाता है। फोरप्ले में यह किस काफी उपयोगी होती है।

* लार किस : इस प्रकार का किस को पूरी गर्मजोशी के साथ किया जाता है। जब आप अपने प्रेमी को पूरी आत्मीयता से किस करें तो अपने होठों को धीर से हटा लें और लार की कुछ बूंदे प्रेम से उनके मुख में टपका दें।

* फ्रेंच किस : फ्रेंच किस में अपनी जीभ अपने प्रेमी के मुख की कोमल त्वचा में डालकर उसे चारों ओर घुमाया जाता है। मुख से मुख मिलाकर फ्रेंच किस किया जाता है।

* लस्ट लैप : यह किस पूरे नियंत्रण के साथ किया जाता है। इस किस में होठों से दबाकर चाटा जाता है। अपने होठों से अपने प्रेमी के होठों और त्वचा को सख्ती से दबाकर इसका आनंद लिया जाता है।

* बटरफ्लाई किस : अपनी आंखों की बरौनी से प्रेमी के होठों, आंखों के बाल, गाल और गर्दन के स्पर्श को बटरफ्लाई किस कहते हैं।