छोड़ें झिझक और आज प्रपोज डे पर इस तरह करें लड़की को प्रपोज

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से हो चुकी हैं। आज प्रपोज डे है और इस दिन हर कोई अपने तरीके से प्यार का इजहार करने के तरीके ढूँढता हैं। प्रपोज डे पर सभी लड़के इस सोच में है कि किस तरह से अपनी पार्टनर को प्रपोज करें ताकि वह खुश हो जाये और उनका दिन यादगार बनाया जाये। कभी कुछ लड़कों में प्रपोज करते समय इस बात की झिझक भी रहती हैं कि वो कैसे प्रपोज करेंगे। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कि किस तरह से किसी लड़की को प्रपोज किया जाये।

* सरप्राइज प्लान करें
: अगर आप किसी लड़की से साथ रिलेशनशिप मे हो और अभी तक आपने उसे प्रपोज़ नही किया है तो उसे सर्प्राइज़ दे कर प्रपोज कर सकते हो। लड़कियो को सर्प्राइज़ बहुत पसंद आते है। आप उसे किसी जगह बुला का रिंग के साथ उसे प्रपोज़ कर सकते है, अचनाक ये सब देखते हुए वो सर्प्राइज़ हो जाएगी और ये दिन आप दोनो के लिए यादगार भी हो जाएगा।

* जहा आप पहली बार मिले थे : अपने गर्लफ्रेंड को वहा ले जाइये जहा पर आप दोनो पहली बार एक दूसरे को मिले थे और प्रपोज़ कर दे। ऐसा करने से आपनी गर्लफ्रेंड आप पर भावुक हो जाएगी। ये बहुत ही अछा तरीका है प्रपोज़ करने का और उस दिन को यादगार बनाने का।

* रेडियो प्रपोज़ल कर सकते है : डेयरिंग लड़कों को हमेशा लड़किया पसंद करती है। अगर आपको पता है की आपकी गर्लफ्रेंड हर रोज रेडियो सुनती है और ये भी पता है की किस टाइम पर वो local FM radio station सुनती है। बस आपको करना ये है की उस local FM radio station पर कॉल करे और सबके सामने अपने प्यार का इज़हार करे और उसके बाद एक romantic songs चलवा दे। ये आप दोनो के लिए एक memorial day बन जायेगा।

* बैनर प्रपोजल : कई लड़को को I Love You बोलने मे डर लगता है और उनके मन मे डर होता है की कही वो “ना” ना कह दे। तो आप जेसो के लिए ये वाला तरीका सबसे पर्फेक्ट है। जो लड़के अपनी फीलींग्स को मूह से बया नही कर पाते वो बैनर के जरिये कह सकते है। बस आपको करना ये होगा की एक बैनर पर I Love You लिखवा ले और उसे उसके घर, ऑफीस, इंस्टिट्यूट के बाहर लगवा दे।

* बैलून के जरिये : बैलून का आईडिया थोडा क्रिएटिव वाला हो जाता है। ज़्यादातर लड़कियो को ये पता होता है की लड़के किस टाइप के प्रपोज़ कर सकते है। लेकिन बैलून वाला आईडिया थोडा नया है और थोडा क्रियेटिव सा भी। करना आपको कुछ नही है बस थोडा बैलून पर खर्चा करना पड़ेगा आपको। अगर आप इंस्टिट्यूट या कॉलेज मे साथ मे हो तो बहुत ही बढ़िया है। सबसे पहले आपको 100 के करीब बैलून लेने होंगे और इन्हे आपस मे मिला कर I Love U बनाना होगा। थोडा मेहनत वाला काम तो है लेकिन प्रपोज़ भी तो आपको ही करना है तो इतना तो बनता ही है। जब बैलून तैयार हो जाये तो उसे उपर उड़ा दे। है ना एक दम धासु आइडिया।