Friendship Day 2019: करना चाहते हैं अपने दोस्तों में इजाफा, इन टिप्स को ले काम में

अक्सर देखा गया हैं कि कई लोगों को घूमना-फिरना और घुलना-मिलना बहुत पसंद होता हैं। इसके लिए जरूरी होता हैं दोस्तों का साथ जो इनका मजा बढ़ाते हैं। लेकिन कई लोग अपने स्वभाव और कम बोलचाल की वजह से ज्यादा दोस्त नहीं बना पाते हैं और उनके साथ घूमने नहीं जा पाते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपने दोस्तों में इजाफा करने के लिए कुछ टिप्स की मदद ले ताकि आप अच्छे दोस्त बना सकें। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

हमेशा साथ रहे
दोस्ती का ये मतलब नही है की hello, hi बल्कि एक साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताये करे। जितना आप एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करोगे उतना ही आप एक दूसरे को समझ सकोगे और उतनी ही घहरी दोस्ती होगी। हम ये नही कह रहे है की आप सुबह से शाम तक साथ समय बिताये करो बल्कि दिन का एक वक्त साथ तो बिता सकते हो।

स्वयंसेवक बनिए
स्वयंसेवक बनना सभी आयु के लोगों के लिए दूसरों से मिलने का अच्छा उपाय है। एक साथ काम करते हुए आप लोगों से जुड़ सकते हैं, और आप दूसरे लोगों से मिल सकते हैं जो बदलाव लाने के लिए आप के ही के समान लालसा रखते हैं।

ज़रूरत पड़ने पर एक दूसरे को गाइड करे
अच्छे दोस्त की यही निशानी होती है की जरुरत पड़ने पर एक दूसरे को गाइड कर सके। ऐसी काफ़ी चीज़े होती है जिसके बारे मे हम अपने घर वालो से बात नही कर सकते है, तो ऐसे मोके पर हम एक दूसरे को गाइड कर सकते है। ऐसा करने से दोस्ती बहुत गहरी हो जाती है और एक दूसरे के बारे मे बहुत बाते भी पता चलती है।

लोगो के साथ ज़्यादा समय बिताये
नये दोस्त बनाने के लिए आपको लोगो के बीच रहना पड़ेगा, जितना हो सके उतना आप उनके साथ समय बिताया करे। ऐसा करने से आप जल्दी ही उन सभी के साथ घुल मिल जाओगे और दोस्त बन जाओगे। उनके साथ मस्ती मारे,घुमने जाये। ऐसा करने से आप उन सभी को करीबी से जान पाओगे, अगर वो आपके टाइप के हुए तो फ्रेंड बनाओ और अगर नही है तो कट हो जाओ।

किसी ऐसे ग्रुप या क्लब से जुड़िए जिसके लोगों कि रुचि एक समान हो
मित्र बनाने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आपकी बहुत सी रुचियाँ उन लोगों से मिलती जुलती हो। वास्तव में, कभी-कभी दो लोगों के बीच ऐसी बढ़िया मित्रता भी होती है जिनमें आपस में कोई भी समानता नहीं होती। परंतु यदि कोई विशेष विषय आपको पसंद हो, तो केवल एक ठिकाना ढूँढने की कोशिश कीजिए। नए स्थानीय लोगों से मिलने का यह एक बहुत बढ़िया उपाय है।