इस बार ईदी में पैसे की जगह दे गिफ्ट्स, यहाँ से ले इसके आइडियाज

आज बकरीद का त्यौंहार हैं जिसे मुस्लिम सम्प्रदाय के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। देश-दुनिया में यह त्यौंहार मुस्लिम सम्प्रदाय द्वारा जोश, उतसाह और उमग के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन नमाज अदा कर कुर्बानी दी जाती हैं। सभी एक-दूसरे से गले लगकर ईद मुबारक करते हैं। घर के छोटे बच्चों और बड़ों सभी को मिलने वाली ईदी का इन्तजार रहता हैं। अक्सर ईदी में लोग पैसे ही देना पसंद करते हैं। लेकिन जरा सोचिये इस बार कुछ हटकर उन्हें गिफ्ट दिए जाए तो। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जो आप ईदी के रूप में दे सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

फिटनेस ट्रेकर
कभी कभी वह तोहफा देना सही रहता है, जो आपका चाहने वाला लेना चाहता हो। जो लोग स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सजग रहने वाले लोगों के लिए स्मार्टवाच से बेहतर कोई भी ओर उपहार हो ही नहीं सकता।

इस्लाम से संबंधित किताबें
इस्लामिक संस्कृति का इतिहास काफी समृद्ध है। ईद के समय आप अपने चाहने वालों को प्रोफेट मोहम्मद की कहानियाँ और इस्लामी कायदे शिष्टाचार को समझाने वाली किताबें भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस्लाम की किताबें तोहफे में देना इस्लाम की सुन्दरता को मानने का सबसे बेहतरीन तरीका है और साथ-ही-साथ इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानने का मौक़ा भी मिलता है।

आयातुलकुर्शी वाल स्टीकर
आर्ट को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक नायाब तोहफा हो सकता है। उन्हें कुछ ऐसा दें, जिससे वे अपने घर को सजा लें। यह वाल स्टीकर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, जो अपने घर में समय-समय पर बदलाव लाना पसंद करते हैं।

शुद्ध कस्तूरी अतर
परंपरागत रूप से, दुनिया के दक्षिण-पूर्व एशिया में मेहमानों को विदा करते वक्त अत्तर (इत्र) का तोहफा देना अच्छा माना जाता है। यह कस्तूरी अत्तर एक बेहतरीन लकड़ी के बक्से के साथ आती है, जिससे यह एंटीक दिखता है। अगर आप अपने चाहने वालों को कुछ आकर्षक देना चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतर ऑप्शन है।

ज्वैलरी
गहने हमेशा से महिलाओं की पसंद रही है। अगर आप किसी महिला मित्र को ईदी देने जा रहे हैं तो उनके लिए स्पेशल ज्वैलरी गिफ्ट ले सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें अंगूठी, ईयररिंग्स, नोज पिन या ब्रेसलेट गिफ्ट में दे सकते हैं।