Eid 2019: अपनों को दे ईदी में ये गिफ्ट्स, देखने को मिलेगी उनके चहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान

रमजान का महीना समाप्त होते ही चाँद दिखें के अनुसार ईद का त्यौहार मनाया जाता हैं जो देश-दुनिया में आज मनाया जा रहा हैं। ईद का यह त्यौहार रिश्तों में मिठास लेकर आता हैं। आज के दिन सभी को घर में बनने वाले व्यंजन के साथ ही ईदी मिलने का भी इन्तजार रहता हैं। ऐसे में परेशानी होती हैं गिफ्ट्स के चुनाव की। जी हाँ, ईदी के तौर पर क्या गिफ्ट दिया जाए यह सवाल बहुत सताता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जो आप ईदी के तौर पर दे सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन गिफ्ट आइडियाज के बारे में।

आयातुलकुर्शी वाल स्टीकर
आर्ट को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक नायाब तोहफा हो सकता है । उन्हें कुछ ऐसा दें, जिससे वे अपने घर को सजा लें। यह वाल स्टीकर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, जो अपने घर में समय-समय पर बदलाव लाना पसंद करते हैं।

इस्लाम से संबंधित किताबें
इस्लामिक संस्कृति का इतिहास काफी समृद्ध है। ईद के समय आप अपने चाहने वालों को प्रोफेट मोहम्मद की कहानियाँ और इस्लामी कायदे शिष्टाचार को समझाने वाली किताबें भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस्लाम की किताबें तोहफे में देना इस्लाम की सुन्दरता को मानने का सबसे बेहतरीन तरीका है और साथ-ही-साथ इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे में जानने का मौक़ा भी मिलता है।

शुद्ध कस्तूरी अतर
परंपरागत रूप से, दुनिया के दक्षिण-पूर्व एशिया में मेहमानों को विदा करते वक्त अत्तर (इत्र) का तोहफा देना अच्छा माना जाता है। यह कस्तूरी अत्तर एक बेहतरीन लकड़ी के बक्से के साथ आती है, जिससे यह एंटीक दिखता है। अगर आप अपने चाहने वालों को कुछ आकर्षक देना चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतर ऑप्शन है।

ज्वैलरी
गहने हमेशा से महिलाओं की पसंद रही है। अगर आप किसी महिला मित्र को ईदी देने जा रहे हैं तो उनके लिए स्पेशल ज्वैलरी गिफ्ट ले सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें अंगूठी, ईयररिंग्स, नोज पिन या ब्रेसलेट गिफ्ट में दे सकते हैं।

फिटनेस ट्रेकर
कभी कभी वह तोहफा देना सही रहता है, जो आपका चाहने वाला लेना चाहता हो। जो लोग स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और जिन्हें अपना ब्लड-प्रेशर और दिल की धड़कन की निरंतर जांच करते हैं, उनके लिए इस स्मार्टवाच से बेहतर कोई भी उपहार नहीं हो सकता।