नाराज ब्वॉयफ्रेंड का गुस्सा मिटाए इन तरीकों से, आएगी फिर से नजदीकियां

रिलेशनशिप में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है और इससे रिश्तों में प्यार भी बढ़ता हैं। अक्सर माना जाता है कि रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड हूँ नाराज होती है और ब्वॉयफ्रेंड (Boy Friend) को उसे मनाना पड़ता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कभीकभार ब्वॉयफ्रेंड (Boy Friend) भो नाराज हो जाता हैं और उसे मनाना इतना आसान नहीं होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boy Friend) को आसानी से राज कर सकती हैं और उनका गुस्सा दूर कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

मूड खराब होने का कारण जानें
लड़के कई बार अपने मन में बातों को दबाकर रख लेते हैं। बढिया होगा कि आप सीधे उनसे मूड खराब होने का कारण पूछ सकती हैं। अगर आपको उनके नाराज होने के कारण के बारे में पता चल जाएगा तो आप आसानी से उन गलतियों को सुधार सकती हैं।

पसंदीदा खाना बनाएं
ब्वॉयफ्रेंड (Boy Friend) की नाराजगी को दूर करने के लिए आप उसके पसंद का खाना बना सकती हैं। माना जाता है कि मर्दों की खुशी का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है। ऐसे में अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boy Friend) को पसंदीदा खाना बनाकर खिलाती हैं तो उसके मूड के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

सरप्राइज दें
अगर आपके साथी का मूड खराब हो या वह किसी वजह से नाराज हो तो आप उसे सरप्राइज दे सकती हैं। आप उसकी पसंद के कपड़े पहन कर तैयार भी हो सकती हैं। आप उसके लिए कोई उपहार ले सकती हैं या उसके लिए कुछ खास चीज तैयार कर सकती हैं।

फूल और चॉकलेट गिफ्ट करें

लड़के अक्सर लड़कियों को चॉकलेट या फूल गिफ्ट करते हैं लेकिन यह चीजें लड़को को भी बहुत पसंद आती हैं। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड (Boy Friend) नाराज हो तो आप उसे चॉकलेट खिला सकती हैं। कहते हैं मीठा खाने से मूड अच्छा हो जाता है और फिर आपके पार्टनर की नाराजगी तुरंत दूर हो जाएगी।