लड़कों के लिए खास गर्लफ्रेंड बनाने के टिप्स

आज हर युवा की चाहत होती है कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड हो। वो भी उसके साथ घूम सके अपना समय बिता सकें। अब वो ऐसा क्यूँ चाहते हैं इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि दोस्तों के सामने टशन हो, फैशन हो या सच में किसी से प्यार हो। इसके लिए युवा मेहनत भी बहुत करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते। ऐसे युवाओं के लिए आज हम लेकर आये है कुछ टिप्स जिनको अपनाकर वो अपने लिए एक गर्लफ्रेंड को पा सकें। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* कैसी लड़की पसंद है :

एक अच्छी गर्लफ्रेंड की तलाश के लिए सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको किस तरह की लड़की पसंद है। एक बार इस बात का फैसला करने के बाद आपको गर्लफ्रेंड बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अगर आपको खुद ही नहीं पता कि आपकी पसंद क्या है, तो आप कुछ नहीं कर सकते। 'टारगेट' के बिना रास्ता नहीं मिलता।

* सबसे पहले फ्रेंड बनाइए :

अगर आप सोच रहे है की सीधा लड़की के पास जा कर उसे गर्लफ्रेंड बनाने के लिए कहेंगे और वो मान जाएगी तो ग़लत सोच रहे है, ऐसा करने पर सीधा सेंडल की बरसात होगी और कुछ नही। गर्लफ्रेंड ऐसे नही बनती है इसके लिए आपको शायद बहुत इंतजार भी करना पड़ सके। गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सबसे पहले आपको लड़कियो को फ्रेंड बनाना पड़ेगा। जेसे की आप स्कूल मे हो, कॉलेज या इंस्टिट्यूट मे हो। तो आपकी क्लास मे तो लड़किया तो होंगी बस पहले फ्रेंड के लिए ऑफर करे। लड़किया फ्रेंड जल्दी बना लेती है।

* पर्सनलिटी बनाए :

जब लड़की आपके साथ घूमे तो उसे भी लगना चाहिए की कोई उसके साथ घूम रहा है उसे भी कॉंफिडेंट फील होना चाहिए। हमारा मतलब् समझ गये ना आप। कही आप लड़की के साथ घूम रहे हो ना तो आपकी बॉडी है, ना ड्रेसिंग सेन्स और ना बोलने का तरीका तो लड़की आपसे दूर भागने की सोचेगी।

* लड़की को स्पेशल महसूस कराये :

यह हर लड़की की तमन्ना होती हैं कि उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ राजकुमारी की तरह बर्ताव करें। अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं तो उसे स्पेशल महसूस करा कर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। इसके लिए आप उसे मजेदार एसएमएस भेज कर यह कह सकते हैं कि आप हर समय उसके खयालों में खोये रहते हैं।

* हमेशा हँसाये :


लड़कियो को ज़्यादातार हसमुख लड़के बहुत पसंद आते है, अगर आपमे ये वाली क्वालिटी है तो आप बाजी मार सकते है। बातो के बीच बीच मे हसी मज़ाक का होना बहुत ज़रूरी है कुएकी कही आप बात कर रहे हो और सामने वाली बोर हो रही हो तो।

* तारीफ करें :

किसी भी लड़की की तारीफ करके आप असानी से उसका दिल जीत सकते हैं। इसके लिए आप उसकी ड्रेसिंग सेंस की या फिर मुस्कुराहट या व्यवहार इत्यादि की तारीफ करें। इसके आलावा आपमें बातचीत की कला होनी चाहिए। आप ऐसे बात करें जैसे आपसे अच्छा और मीठा कोई बोल ही नहीं सकता। फिर देखिए कैसे लड़की आपसे इंप्रेस होती हैं।

* प्रपोज मारे :

जब आप ये सब तरीक़ो को पार कर ले तब लास्ट मे जा कर आप उसे गर्लफ्रेंड के लिए ऑफर मार सकते है कुएकी हमे नही लगता की ये सब तरीक़ो को आज़माने के बाद कोई लड़की माना कर दे। जब आप ऑफर मारे तो ख्याल रखे की जगह अच्छी होनी चाहिए। कही ऑफर रास्ते मे या क्लास मे मत मारे। थोडा फिल्मी स्टाइल मे घुटनो के बल बैठ कर उसका हाथ चूम कर, इस स्टाइल मे ऑफर मारे। थोडा यादगार तो होना चाहिए ना ये दिन।