इन तरीकों से बनाए पार्टनर का मूड और ले भरपूर प्यार का आनंद

किसी भी काम को सफलतापूर्वक करने के लिए इच्छाशक्ति और माहौल की जरूरत होती हैं। खासकर सेक्स के समय तो ये दोनों चीजें होना अनिवार्य हैं। अन्यथा आप सेक्स का असली मजा नहीं ले पाते हैं और चरमसुख की प्राप्ति नहीं हो पाती हैं। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ओर्गेज्म यानी संतुष्टि की चरम सीमा पर पहुंचना अहम होता है। आपको शारीरिक संबंध में संतुष्टि की प्राप्ति हो इसके लिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपके पार्टनर का मूड बना दे और सेक्सक्रिया का पूरा मजा उत्तेजना के साथ ले सकें।

* मूड सही होता है तो हर चीज की शुरुआत अच्छी होती है। आप अपने कमरे में कोई रोमांटिक संगीत और कैंडल जलाकर माहौल बना सकते हैं। इससे आपका सेंट्रल नर्वस सिस्टम शांत होगा। या तो आप अपने पार्टनर के पीठ का मसाज करें या उनसे मसाज करवाएं, इससे बेहतर मूड बनाने में मदद मिलेगी। जितना अच्छा मूड होगा, उतना लम्बा और जोरदार क्लाइमेक्स होगा।

* एक-दूसरे की तारीफ करने से आपकी करीबी बढ़ेगी। अपने पार्टनर को बताएं कि आप उनकी किन अदाओं को बिस्तर पर पसंद करते हैं। इससे आपको अच्छा ऑर्गैजम पाने में मदद मिलेगी।

* घर पहुंचते ही पार्टनर के साथ बात करें और डर्टी तरीके से उनकी मसाजिंग करें। इससे आपका और आपके पार्टनर का मूड बनेगा। डर्टी टॉक से संबंध बनाने के लिए उत्तेजित होने में मदद मिलेगी।

* आर्गैजम में फोरप्ले का अहम योगदान होता है। इसे कम करके नहीं आकंना चाहिए। जब आपको लगे कि आप क्लाइमैक्स तक पहुंचने वाले हैं, थोड़ी देर के लिए ठहर जाएं और फिर शुरुआत करें। ऐसा चार-पांच बार करें, इससे लंबे समय बाद क्लाइमैक्स होगा।

* पार्टनर के शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर ऑरल करने से उत्तेजना लम्बे समय तक बनी रहेगी। कुछ देर सब्र के साथ इस चीज को ट्राई करें। इससे सुख की चरम सीमा तक पहुंचने में मदद मिलेगी।