महिला पार्टनर को सिड्यूज़ करने के तरीके

संभोग करना हर पति-पत्नी को पसंद होता हैं। सेक्स उनके रिश्ते की डोर को ओर मजबूत बनाने का काम करता हैं। लेकिन आजकल की जीवनशैली के चलते कभी पति की तो कभी पत्नी की सेक्स करने की इच्छा नहीं होती हैं जिसके चलते उनकी आम जिंदगी में तनाव उभरने लगता हैं। लेकिन इसका भी हल हैं कि आप अपने पार्टनर को सिड्यूज़ करके सेक्स के लिए राजी कर सकते हो। इसलिये आज हम लेकर आये हैं कि किस तरह पुरुष अपनी महिला पार्टनर को सिड्यूज़ कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन तरीकों के बारे में।

* खास महसूस कराएं : हर लड़की चाहती है कि उसे किसी राजकुमारी की तरह ट्रीट किया जाए। तो आप उसे खास महसूस करा कर उसका दिल जीत सकते हैं। जैसे उसके लिए फूलों का गुलदस्ता खरीदें, उसे मिलने से पहले मैसेज करें, 'तुम्हारे बारे में सोच रहा हूं 'या 'काश कि तुम यहां होती'। ताकि उसे लगे की वह आपके ख्यालों में रहती है।

* गर्दन के पीछे किस करें : ऐसा नही होता है की आप पहुंचे और सेक्स करना शुरू कर दें। सेक्स करने से पहले लड़की को राजी करने के लिए उसके साथ थोड़ी प्यार भरी बाते करे और फिर उनके गर्दन को सहलाते हुए उसे किस करे। इस तरह अंदाज आपके प्रति लड़की को सेक्स के उत्तेजित करेगा।

* हथेलियों के साथ अठखेलियाँ : यह सभी जानते हैं कि आप अपने हाथों से बहुत कुछ कर सकते हैं। लेकिन यह आपको शायद ही पता हो कि महिलाओं की हथेलियां भी बहुत संवेदनशील होते हैं। और उनको इसके जरिए आसानी से उत्तेजित किया जा सकता है। आप अपने साथी की हथेलियों में अपनी उंगलियों से चुगलबाजी कीजिए, हथेलियों में गुदगुदी कीजिए और हथेलियों को चूमे। ये तरीके आप को चरमसुख दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

* गंध का उपयोग
: खूशबू से उत्तेजनता बढ़ती है। स्त्री व पुरुष दोनों के ही शरीर की गंध एक-दूसरे के आकर्षण का कारण बनती है। स्त्री और पुरुष में अलग-अलग प्रकार की गंध पाई जाती है, जिससे वे एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। लेकिन देहगंध को पसीने की गंध नहीं कहा जा सकता है।

* बॉडी मसाज : लड़का हो या लड़की दोनों थकान से परेशान तो होते हैं। लेकिन सेक्स के पहले आप अपनी महिला साथी के शरीर पर थोड़ा मसाज कर उनके नाजुक अंगो को छुएंगे तो इससे आपकी महिला साथी को एक अलग अनुभव प्राप्त होगा और सेक्स अपने चरम पर पहुंचेगा।

* आंखों का इस्तेमाल : आंखें हमारे शरीर का वह अंग हैं जो खामोश होते हुए भी बहुत कुछ कह जाती हैं। मसलन आखों का भी अपना एक विशेष एक्सप्रेशन होता है। जिसकी मदद से आप अपने साथी को अपनी इच्छाओं से वाकिफ़ करा सकतें है। बस इस बात को कहने के लिये आपको अपनी साथी के आंखों में आंखें डालकर देखना चाहिए। और फिर आखिर में उसकी आंखों में देखतें हुए उसके करीब आएं।