Valentine Special : इन बातों से टटोले लड़कों का मन कि वो आपको पसंद करता हैं या नहीं

इशारों में अपनी बात कहने की कोशिश करना। घुमा-फिराकर कहना। पहेलियां बुझाना। ये सब लड़कियों की आदतें मानी जाती हैं। लेकिन लड़के इन कामों में लड़कियों से कई कदम आगे होते हैं। अक्सर लड़के अपने दिल की बात कहने में काफी वक्त लगाते हैं। लेकिन इस वक्त के दौरान आप उनकी बॉडी लैंग्वेज से ज़रूर ये अंदाजा लगा सकती हैं कि उनके दिल में आप हैं या नहीं या आखिर उनके दिल में क्या है? आपका बॉयफ्रेंड आपको पसंद करता है या नहीं आइये जानें।

आंखें कहती हैं दिल की बातें

अगर कोई लड़का भी आपके प्यार में पड़ गया है तो आपको उनकी आंखों में एक अजीब सी चमक दिखेगी, जब आप अचानक से उसके सामने आ जाएँ। आपको ऐसा लगेगा जैसे वह आपको ही ढूंढ रहे हों, उसकी आँखे आपको ही तलाश रही थीं।

आपको इम्प्रेस करने की कोशिश करता है

यदि कोई लड़का आप पर फ़िदा होता है, तो वो आप पर अपनी छाप छोड़ने के हर संभव प्रयास करेगा। वो चाहेगा कि आप हमेशा उसे स्ट्रांग, फनी, कूल या डिफरेंट समझे। अब अगली बार जब भी वो लड़का आपके आस-पास हो, तो उस पर नजर रखें और देखें क्या वो आप पर अपनी छाप छोड़ने लायक कुछ बातें करता है। क्या वो स्पोर्ट्स खेलते वक़्त कुछ ज्यादा ही दिखावा करता है, अपने वीकेंड प्लान आपके सामने बताता है, कुछ पागलपन से भरा करता है, जैसे पूल में छलांग लगाना या फिर कुछ ऐसा करता है जिसका पूरा-पूरा लक्ष्य सिर्फ आप पर अपनी छाप छोड़ना हो, तो हो सकता है कि वो आप पर फ़िदा है।

आपके साथ समय गुजारने के लिए प्लान बनाएगा

जब कोई व्यक्ति आपको पसंद करता है तो वह आपके साथ ढेर सारी बातें करता है। आपको कहीं आने या जाने के लिए मैसेज करेगा। वह आपको इन्वाइट करेगा। जैसे कि वह आपको इस तरह का भी मैसेज कर सकता है कि मैं आपको डिनर पर ले जाना चाहता हूं। मैं आठ बजे पिक कर लूंगा। इसके बारे में आप कैसा महसूस कर रहे हैं। जब कोई व्यक्ति आपके सामने होता है तब बातें कुछ और होती हैं। इसके जरिए भी आप पता लगा सकते हैं कि वह आपको पसंद करता है कि नहीं।

हंसी

अगर वह आपको देखकर स्माइल देता है, तो ये भी एक शुरुआती क्लू हो सकता है ये समझने के लिए कि वो आपको पसंद करता है। अब आपको ये कैसे पता लगे कि ये हंसी सच में उसकी पसंद की तरफ ही इशारा करती है। कोशिश करें ये समझने की कि वो कब औऱ कितनी बार आपको देखकर स्माइल देता है। अगर वह बिना किसी कारण भी आपको देखकर मुस्कुराता है, तो समझ लीजिए यही इशारा है।

शर्माना


लड़का हो या लड़की जब भी पहली बार किसी लड़की को पसंद करते हैं और उससे पहली बार मिलते हैं तो बात करते वक़्त बहुत शरमाते हैं। इसलिए अगर वह आपसे बात करते वक़्त वह शर्मा रहा है तो यह भी एक अच्छा पॉइंट है किसी लड़के को पहचानने का। इससे आपको पता भी लग जायेगा की वह किसी और लड़की से तो प्यार नहीं करता है क्यूंकि किसी भी कार्य को हम बार-बार करते हैं तो हम उसे बिना किसी परेशानी के बिना कर सकते हैं।