वेलेंटाइन डे पर इन खास तरीकों से मनाए अपने रूठे हुए बॉयफ्रेंड को, मिटेगी दूरियां

कई बार जाने-अनजाने में हमसे हमारा प्यार रूठ जाता है। छोटी सी अनबन भी बहुत बड़ी हो जाती है। वैसे झगड़े कहाँ नहीं होते हैं पर वक़्त पर किसी को ना मनाओ तो बात हाथ से निकल भी सकती है अक्सर प्रेमी जोड़ों को एक-दूसरे से यही शिकायत रहती है। रिलेशनशिप में कई बार प्रेमी का मूड ऑफ हो जाता है और नाराजगी छा जाती है। जिस तरह हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है, उसी तरह से रूठे हुए को मनाने का अंदाज भी भिन्न-भिन्न होता है। अगर ये अंदाज पुराने प्रचलित तरीकों से अलग होगा तो आपके साथी के मान जाने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी और यकीन मानिए रिश्ते की खूबसूरती और मजबूती, दोनों बढ़ेगी। लड़कियां इस बात को लेकर परेशान हो जाती हैं कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को कैसे मनाएंगी? वेलेंटाइन डे बहुत अच्छा मौका है अपने बॉयफ्रेंड की नाराजगी दूर करने का। आइए जानते हैं ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के खास तरीके।

कारण पता लगाएं

लड़के कई बार अपने मन में बातों को दबाकर रख लेते हैं। बढ़िया होगा कि आप सीधे उनसे मूड खराब होने का कारण पूछ सकती हैं। अगर आपको उनके नाराज होने के कारण के बारे में पता चल जाएगा तो आप आसानी से उन गलतियों को सुधार सकती हैं।

पसंदीदा रंग के कपड़े की सॉरी

मान लीजिए अगर आपका साथी रूठा है, उसे मनाने के लिए इस वेलेंटाइन दे उसके पसंदीदा रंग के कपड़े पहनकर उसके सामने जाएं और आंखों में आंखें डालकर सॉरी कह दें, उसे अच्छा लगेगा। हो सकता है उसका गुस्सा काफूर हो जाए।

सरप्राइज

अगर आपके साथी का मूड खराब हो या वह किसी वजह से नाराज हो तो आप उसे सरप्राइज दे सकती हैं। आप उसके लिए कोई उपहार ले सकती हैं या उसके लिए कुछ खास चीज तैयार कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप उसकी पसंद के कपड़े पहन कर तैयार भी हो सकती हैं। यह सब चीजें आपके पार्टनर को अच्छी लगेंगी और वह जल्दी ही मान सकता है।

चॉकलेट या फूल

एक फूल ही किसी के मूड को एक पल में सही कर सकता है। लाल हो या पीला, सफ़ेद हो या गुलाबी फूल से आप अपनी गलती के माफ़ी बहुत प्यार से मांग सकते हैं। लड़के अक्सर लड़कियों को चॉकलेट या फूल गिफ्ट करते हैं लेकिन यह चीजें लड़को को भी बहुत पसंद आती हैं। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड नाराज हो तो आप उसे चॉकलेट खिला सकती हैं। कहते हैं मीठा खाने से मूड अच्छा हो जाता है और फिर आपके पार्टनर की नाराजगी तुरंत दूर हो जाएगी।

पसंद का खाना

ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के लिए आप उसके पसंद का खाना बना सकती हैं। माना जाता है कि मर्दों की खुशी का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है। ऐसे में अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को पसंदीदा खाना बनाकर खिलाती हैं तो उसके मूड के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।