लड़कों की ये बातें बनाती है लड़कियों को उनका दीवाना

किसी भी रिश्ते को सँभलने और एक-दूसरे को समझने में समय लगता हैं। दोनों के मध्य आपसी तालमेल बैठने में थोडा समय लग जाता हैं जो कि एक सामान्य सी बात हैं। लड़के ऐसे समय में लड़कियों के सामने अपनी अच्छी छवी बनाने के चक्कर में कई गलतियां कर बैठते हैं। लेकिन अगर आप उन बातों को ध्यान में रखें जो लडकियां आपमें देखना चाहती हैं तो लडकियों के दिल में जगह बनाना बहुत आसान हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं उन बातों जो लड़कियों को आपका दीवाना बनती हैं।

* रफ एंड टफ रहना :

लड़कियों को वहीं लड़के पसंद आते हैं जो रफ एंड टफ रहते हैं। 24 घंटे शीशे के सामने खड़े रहना, बार बार यही सोचना कि वो कैसे लग रहे हैं ये सब चीजें लड़कियों को जल्दी इरीटेट कर देती है। ऐसे में लड़कों को चाहिए कि वो एक आम इंसान की तरह ही बिहेव करें और लड़की के सामने अपने लुक पर फोकस न करें।

* बॉडी का दिखावा :

यह बात सही है कि लड़कियों को अच्छी बॉडी वाले लड़के पसंद होते हैं लेकिन यह बात ठीक नहीं है कि आप उनके सामने यह एहसास न दिलाएं कि आपकी बॉडी कितनी अच्छी है।

* अपनी खास आदत को न करें इग्नोर :


लड़कियां लड़कों की उन आदतों को ज्यादा पसंद करती हैं जो बाकी सबसे उन्हें अलग करें। यानि कि अगर आप में कुछ ऐसी आदत है जिसे आप बचपन से लेकर आज भी किया करते हैं तो उसे बिल्कुल न छिपाएं। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप उनके सामने बच्चों जैसा बिहेव करना शुरू कर दें।

* सेंस ऑफ ह्यूमर :

अगर आपको लड़की को हँसाना आता है तो आप आधी जंग ऐसे ही जीत लेते हैं क्योंकि उन्हें ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं जो उन्हें हँसाना जानते हैं। ऐसे लड़कों के साथ उनका वक्त कब गुजर जाता है, पता भी नहीं चलता।

* अपनी फीलिंग्स जरूर करें शेयर :

लड़के अक्सर इसी सोच में रहते हैं लड़कियां उनके दिल का हाल अपने आप ही समझ जाएंगी। ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि कई बार लड़कियां यही उम्मीद करती है कि लड़के खुद आकर अपनी फीलिंग्स का इजहार करें।

* उसकी बातों पर ध्यान देना :


लड़कियां उनकी बात सुनने वाले, समझने वाले और उनकी केयर करने वाले लड़कों को बहुत पसंद करती हैं। लड़कों की ये क्वालिटीज चुम्बक से कम नहीं होती हैं।