शादी के कई सालों बाद भी आपका प्यार नहीं होगा कम, ले इन टिप्स की मदद

विवाह का बंधन बहुत ही पेचीदा इंसानी रिश्ता है और अधिकतर लोग बहुत कम तैयारी के साथ इस बंधन में बंधते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।शादी हर एक लड़के और लड़की दोनों के लिए ही उन की जिंदगी का बहुत खास लम्हा होता हैं। परंतु कई लोग कहते हैं|शादी के कुछ सालो के बाद उनके बीच वो प्यार नहीं रहा। उनके साथी उनको ज्यादा भाव नहीं देते। अब उनके बीच में करने को ज्यादा बात भी नहीं रह गयी। अगर आपको भी अपने रिश्ते में ये कमियां नजर आ रही है तो हमारे बताये टिप्स को फॉलो करें और शादी के कई सालों बाद भी अपने प्यार को बनाये रखें।

अपने साथी के इशारो को नजरअंदाज ना करें
जीवन साथी के किसी भी इशारे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उनके हर एक इशारे को समझना चाहिए। जैसे कई बार टेबल के जाते-जाते कंधा को टकराते जाना, पार्टनर का हाथ दबाना, या चुने की कोशिश करना और खाना खाते समय टेबल के नीचे से पैरों को छेड़ना या हाथ पकड़ लेना, आपके साथ छेड़छाड़ करना आदि| ये सब इशारे पति अपनी पत्नी को अपना प्यार दिखाने के लिए करता हैं इसलिए आपको भी इन इशारो को समझना चाहिए।
जरूरत से ज्यादा उम्मीदें ना रखें
शादी से पहले की मुलाकातों में शायद लड़कालड़की को लगे कि उन के सारे सपने साकार हो जाएंगे, मगर शादी के बाद वे इस नतीजे पर पहुंचते हैं कि वाकई वे सपनों की दुनिया में ही खोए हुए थे। बेशक पतिपत्नी को अपनी जिंदगी में एकदूसरे से उम्मीदें पालना गलत नहीं है, मगर इच्छाएं इतनी भी न पालें कि सामने वाला पूरा ही न कर पाए।
अपने साथी के लिए सजे
वैसे तो आप पार्टी या शादी में जाने के लिए तो सभी तैयार होते हैं, सजते, संवरते हैं। लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप अपने पति के लिए तैयार हुई हों। इसे बेकार की काम मत समझिए। क्योंकि ये भी अपने शादीशुदा रिश्ते में रंग भरने का एक तरीका हैं। जब आप बिना किसी मौके के उन के मनपसंद रंग में सज कर उन के पास जाएंगी। और वो आपको देखेगे। जो सिर्फ उन के लिए होगा, तो यकीन मानिये इससे आपके बीच का प्यार और भी बढेगा।

पैसे को प्यार के बीच ना लाएं
पतिपत्नी के बीच पैसा एक सैंसिटिव इशू होता है। जब दोनों कमाऊ हैं, तो अपना वेतन कैसे खर्च करना है और कहां इन्वैस्ट करनी है, यह विवाद का विषय बन जाता है और झगड़ा होने लगता है। अत: इस से बचने के लिए पतिपत्नी को मिलबैठ कर हर महीने का बजट बनाना चाहिए और जहां भी पैसा लगाना है एकदूसरे को जानकारी होनी चाहिए।
एक दूसरे को समय दें

शादी होने के बाद बहुत सी जिम्मेदारियां आ जाती हैं। जिसके कारण कई बार आप अपने लिए समय नहीं निकाल पाते।इसी कारण कई बार आपको अपने रिश्ते में प्यार को बनाने के लिए अपने साथी के लिए जितना हो सके उतना समय निकालना चाहिए।जिससे आप उनके बारे में मतलब उनकी जिंदगी में क्या चल रहा हैं पूरी तरह से जान सके।घूमने फिरने जाये।