रिश्ता टूटने से पहले दिखने लगते है ये संकेत

किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए सबसे जरूरी होता हैं आपसी विश्वास और भरोसा। जब यह भरोसा कम होता दिखाई दे तो रिश्ते की डोर कच्ची पड़ती दिखाई देने लगती हैं। इसके लिए इस डोर के टूटने से पहले इसे मजबूत करने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज हम लेकर आये हैं आपके लिए कुछ ऐसे संकेत जो आपके रिश्तों की डोर की होती कमजोरी को दर्शाती हैं। तो आप इन संकेतों को जानकर अपने भविष्य का फैस आसानी से कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे में।

* जब करना पड़े खुद को साबित : रिश्ते में बहस होना आम है लेकिन यदि आपको हर बात पर खुद को साबित करना पड़े तो आपको समझ जाना चाहिए कि अब रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रही। अतः आपको इसी समय अपने पार्टनर से बात कर लेनी चाहिए अन्यथा आपका रिश्ता आगे चलकर और भी खराब हो सकता है।

* जब रिश्तों में आने लगे चिड़चिड़ाहट : कभी-कभी आपके रिश्तों में चिड़चिड़ाहट आने लगती हैं। इस कारण आप दोनों एक दूसरे के साथ रहना पसंद नहीं करते और रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। यदि ऐसा कुछ आपके रिश्तें के बीच भी है तो आपको अपने पार्टनर से इस मामले में बात करनी चाहिए तथा चिड़चिड़ाहट का असल कारण जानना चाहिए और अगर बात करने से भी कुछ रास्ता नही निकल पा रहा तो आपको इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए।

* जब पार्टनर कतराने लगें : यदि आपका पार्टनर आपसे कतराने लगे तो आपको अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से बात कर के रिश्तों को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो पाता तो आपको अपना रिश्ता खत्म कर देना चाहिए।

* जब आत्म्सम्मान खोने लगे : हर रिश्ते में आत्मसम्मान होना बेहद जरूरी होता है। यदि आप ऐसा महसूस करती हैं कि आपका आत्मसम्मान खोता जा रहा है तो आपको अपना रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। आत्मसम्मान से बढ़कर कभी कोई रिश्ता नहीं होता है।