लड़कियों की इन 5 अदाओं पर मर-मिटते हैं लड़के, जानें और पाए अटेंशन

हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत और अलग नजर आए। कई लड़कियां चाहती हैं कि लड़कों का अटेंशन उन्हें मिले और इसी धुन में वो तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स और हर नयी ड्रेसेस ट्राई करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि लड़कों को आपके मेकअप या ज्यादा सजने संवरने के बजाए क्या चीजें सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। आईये हम आपको बताते है उन 5 चीजों के बारे में जिनसे लड़के आपके प्रति आकर्षित होंगे।

आंखें

लड़कों की पहली नजर लड़कियों की आंखों पर पड़ती है। दो लोगों के बीच बातचीत की शुरुआत सबसे पहले आंखों से ही होती है। किसी की आंखें देखकर व्यक्ति के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। यही वजह है कि लड़कों की नजरें लड़कियों की आंखों पर ही ज्यादा गौर करती हैं। लड़कियों की आंखों को देखकर ही लड़के उनके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जान लेते है।

पहनावा

जो हर लड़का अपनी महिला दोस्त का पहनावा, जरूर नोट करता है। लड़कियां खुद को किसी ड्रेस में कितने कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती है, इस बात पर लड़कों की नजर सबसे पहले जाती है।

मुस्कान

लड़कियों की स्माइल देखकर ही लड़कों का दिल खुश हो जाता है। उन्हें इम्प्रेस करने के लिए लड़कियों की मुस्कान ही काफी है। किसी अनजान शख्स से भी आप मुस्कुरा कर ही मिलते हैं और इससे सामने वाले व्यक्ति पर एक अच्छा इम्प्रेशन बनता है।गुस्सैल लड़कियों से हर लड़का दूरी बनाकर ही रहना पसंद करता है।

बाल


बाल किसी भी लड़की की खूबसूरती में उसके बाल एक अहम भूमिका निभाते हैं। लड़कियों के बाल लड़कों को बहुत आकर्षित करते हैं। शोध से ये बात पता चलती है कि लड़कों को स्वस्थ, शाइनी और मुलायम बाल पसंद है। उन्हें ज्यादातर सिंपल बाल ही अच्छे लगते हैं।

फिगर


लड़के कभी भी किसी मोटी या बेडौल लड़की को पसंद नहीं करते हैं। जरूरत से ज्यादा मोटी या पतली लड़कियां किसी भी लड़के को आकर्षित नहीं लगती। ऐसे में परफेक्ट फिगर वाली लड़कियां लड़कों की पहली पसंद होती हैं।