हर पुरुष को महिलाओं से सीखनी चाहिए ये 5 चीजें, जिंदगी को बनाती है बेहतर

आकार आपने पुरुषों को अपने दोस्तों से महिलाओं की बुराई करते हुए देखा होगा। लेकिन उसी के उलट पुरुष महिलाओं की म्हणत और कुशलता की बढ़ाई भी करते दिखाई देते हैं। ऐसे में यह बात हमेशा बनी रहती हैं कि पुरुष और स्त्री में से श्रेष्ठ कौन है। इसका जवाब सिर्फ परिस्तिथि और हालात दे सकते है। लकिन हां, महिलाओं की कुछ खूबियां होती हैं जो हर पुरुष को उनसे सीखनी चाहिए क्योंकि ये उनके जीवन को बेहतर बनाने का काम करती हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जो हर पुरुष को महिलाओं से सीखनी चाहिए।

साफ सफाई की आदत
घर हो या दफ्तर, महिलाएं अपने आस पास का परिसर साफ़ रखती है। उनका मानना है कि साफ़ सफाई होगी तो लक्ष्मी का वास होगा। इस मामले में पुरुष पीछे पाए जाते है। ऐसा नहीं है कि पुरुषो को सफाई पसंद नहीं, उनका टाइम टेबल गलत होने के कारण, वे साफ़ सफाई समय से नहीं कर पाते।

खुद को स्वस्थ रखती है महिलाएं
सफलता हासिल करने के लिए उम्र बड़ी होनी चाहिए और उम्र बड़ी होने के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरुरी है। इस मामले में महिलाएं गंभीर है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, महिलाएं अपने खाने पीने का बहोत ध्यान रखती है। बाहर के खानपान से दूरी रखते हुए, अपने हाथो का बना खाना पसंद करती है, वो भी बिलकुल समयानुसार। जबकि पुरुष ज्यादातार बाहार का खाना ही खाना पसंद करते है, कभी कभी बाहर खाना पुरुषो की मजबूरी भी होती है।

सहनशीलता
पुरुषो की अपेक्षा महिलाओं में सहनशीलता बहोत होती है। जब वे दफ्तर में काम करती है तो, कितने भी काम के तनाव हो, बड़े ही आसानी से निपटा देती है। यही वजह है कि बॉस कि प्यारी कर्मचारी होती है महिलाएं। काम का बर्डन किस तरह पार करना है, महिलाओं को बखूबी आता है। इन चीजो की कमियों के चलते, पुरुष ज्यादातर अपनी नौकरीयाँ बदलते रहते है।

महिलाओं के पास है सफल होने का हुनर
बिलकुल, यह बात सत प्रतिशत सत्य है। एक सही रणनीति का इस्तमाल करके महिलाएं सफलता जल्द हासिल कर ले जाती है। महिलाएं कोई भी काम करने के पहले एक तगड़ा प्लान करती है और फिर सही समय पर उन कार्यो को अंजाम देती, जिससे जीत उनकी मुट्ठी में होती है।

राजनिती में सफल हिस्सेदारी
जब बात महिलाओं से जुडी सफलता की हो रही हो तो राजनिती की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। सभी क्षेत्रो में कार्यरत महिलाएं राजनिती में भी सक्रीय है, और बड़े बड़े राजनितिक पार्टियों की अगुवाई भी कर रही है। जिनमे सोनिया गांधी, ममता बेनर्जी, मायावती जैसे बड़े नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक़ ये सभी महिलाएं सिर्फ 4 या 5 घंटे ही सोती है, बाकी समय सिर्फ काम करते है।