हर लड़की की जिंदगी में आते है शादी के बाद ये 5 बदलाव, जानें और महसूस करें

हर लड़की के जीवन में कई अहम पडाव आते हैं जिनसे उन्हें गुजरना पड़ता हैं और इन पड़ाव से जुड़े लड़कियों के कुछ सपने और ख्वाहिशें होती हैं। इन्हीं पड़ाव में से एक होता है शादी जो कि लड़कियों की जिंदगी में कई बदलाव लेकर आता हैं। आज हम आपको लड़कियों की जिंदगी से जुड़े उन बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद अक्सर हर लड़की के साथ होते हैं। तो आइये जानते हैं इन बदलाव के बारे में।

- मां-बाप के आंचल में पले-बढ़े होने के बाद लड़की को शादी के बाद घर छोड़कर अपने पति के घर आना होता है। अपना घर छोड़, अपने लोगों को छोड़ नए माहौल और नए लोगों के बीच अडजस्ट करना बड़ा ही मुश्किल होता है। नए तौर-तरीकों के बीच सामजस्य बिठाने के चक्कर में लड़कियां टेंशन और तनाव में घिर जाती हैं, जिसका असर उनकी बॉडी पर पड़ता है।

- अब ये तो वैचारिक बदलाव रहे जो शादी के बाद एक लड़की की लाइफ में आते हैं। लेकिन शादी के बाद लड़कियों की बॉडी में भी काफी बदलाव आ जाते हैं। कई लड़कियां शादी के बाद मोटी हो जाती हैं। उनका वजन अचानक ही बढ़ने लगता है। शादी से पहले भले ही लड़कियां खुद को मेनटेन करने के लिए काफी मेहनत करती हों, लेकिन शादी के बाद वह खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पातीं। सेक्शुअल लाइफ में ऐक्टिव होने के अलावा गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से भी शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ जाता है।

- शादी के बाद लड़की के ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ जाती हैं। वह पहले से अधिक जिम्मेदार हो जाती है। अपने साथ-साथ उसे घरवालों की जरूरतों, सेहत और खान-पान का ध्यान रखना पड़ता है। शादी के बाद लड़की की प्रायॉरिटी बदल जाती है। उससे पहले उसका परिवार उसकी टॉप प्रायॉरिटी बन जाता है।

- अपने ही घर में लड़कियां भले ही रौब से रहती हों। भले ही वे अपने मां-बाप की लाडली हों, लेकिन ससुराल में उन्हें काफी सब्र रखना पड़ता है। बात-बात पर वह अपना गुस्सा भी जाहिर नहीं कर सकतीं। बोलने से पहले कई बार सोचना पड़ता कि कहीं किसी को बुरा न लग जाएं।

- शादी के बाद महिलाओं की नींद पर भी बुरा असर पड़ता है। मायके में वे भले ही देर तक सोती हों, लेकिन ससुराल में उनका पूरा टाइम पीरियड बदल जाता है। कई बार तो वे खुद के लिए समय तक नहीं निकाल पातीं और इसी लापरवाही की वजह से उनकी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।