गुरु नानक जयंती: गुरूजी की ये 10 शिक्षाएं करती है सही रास्ते के चयन का मार्गदर्शन

हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक मास की पूर्णिमा को सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की जयंती मनाई जाती हैं। इस साल यह 12 नवंबर को मनाई जानी हैं। इस साल की विशेषता यह हैं कि इस बार 550वीं जयंती मनाई जानी हैं। गुरु नानक की शिक्षाएं आज भी सही रास्ते में चलने वाले लोगों का मार्ग दर्शन कर रही हैं। आज हम आपको उन्हीं शिक्षाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- परम-पिता परमेश्वर एक है।

- हमेशा एक ईश्वर की साधना में मन लगाओ।

- दुनिया की हर जगह और हर प्राणी में ईश्वर मौजूद हैं।

- हमेशा खुश रहना चाहिए, ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा याचना करें।

- मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरत मंद की सहायता करें।

- सभी को समान नज़रिए से देखें, स्त्री-पुरुष समान हैं।

- ईश्वर की भक्ति में लीन लोगों को किसी का डर नहीं सताता।

- ईमानदारी और मेहनत से पेट भरना चाहिए।

- बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न ही किसी को सताएं।

- भोजन शरीर को जीवित रखने के लिए आवश्यक है। परंतु लोभ-लालच के लिए संग्रह करने की आदत बुरी है।