बढ़ते बच्चों को जरूर सिखाएं ये चीजें, बनेगा एक अच्छा इंसान

हर माता पिता यही चाहते है उनका बच्चा बड़ा होकर अच्छा इन्सान बने। साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी होती है की वे बच्चे को ऐसी चीज़ सिखाये जो बड़े होकर उनके काम आये। बच्चा जब छोटा होता है तब उसे किसी काम की समझ नही होती है, लेकिन जैसे जैसे उसकी उम्र बढने लगती है तब उसे छोटे छोटे कामो को करने की आदत डालनी चाहिए। जिससे आगे चलकर वह आने वाले सभी कामो को स्वयं करे। आज हम आपको इन्ही आदतों के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में....


* बच्चे को समझाना जरूरी है कि डस्टबिन किस लिए होता है। गंदगी को इधर-उधर फैंकने की बजाए बच्चे को कचरा कूड़ेदान में डालने की आदत डालें। उसे बताएं की गंदगी से क्या-क्या नुकसान है। गंदगी डालने पर उसे प्यार से टोकें धीरे-धीरे वह खुद सीख जाएगा।

* बच्चे जब बड़ों को कोई काम करता देखते हैं तो खुद भी वे चीजें दोहराते हैं। कभी-कभी उन्हें गार्डनिंग जरूर करवाएं। पौधों को पानी देना सीखाएं। इसमें वे मजा भी करेंगे और नेचर के साथ उनका प्यार भी बढ़ेगा।

* घर में आप कोई काम कर रही हैं तो बच्चे को भी खुद के साथ शामिल करें। मस्ती या शरारत से बच्चे का ध्यान हटाने के लिए उसे डस्टिंग करने की आदत डालें। टेबल साफ करने को कहें। साफ-सफाई की यह आदत अच्छी है।

* हर बच्चा खिलौने के साथ बहुत प्यार करता है लेकिन खेलने के बाद उन्हें वापिस जगह पर रखने की आदत कुछ बच्चों को ही होती है। बच्चे का इस आदत को सुधारने की कोशिश करें। उन्हें इस्तेमाल के बाद चीजें, चप्पल,खिलौने आदि जगह पर रखना सिखाएं।