आइए बताते है किस तरह की महिलाओं को डेट करना हो सकता है ख़तरनाक

आमतौर पर भारतीय महिलाओं के लिए कहा जाता है कि वो संस्कारी होने के साथ प्यार और ख्याल रखने वाली होती हैं। वहीं कुछ मर्द मानते हैं कि महिलाएं पैसों के पीछे भागती हैं। खुद को मॉडर्न साबित करने के लिए सबकुछ कर गुजरने की क्षमता रखती हैं। अगर आप किसी महिला को डेट करने की सोच रहे हैं तो इससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। डेट करने से पहले कुछ तरह की महिलाओं को डेट करने से बचना चाहिए। रिलेशनशिप से मतलब अपने साथी को छोड़कर सही इंसान के बारे में ढूंढने से नहीं होता है। एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए दोनों साथियों के एक-दूसरे के लिए कुछ अच्छा महसूस कराना होता है। तो आइए आपको बताते हैं किस तरह की महिलाओं को डेट करने से बचना चाहिए।

# चीखने-चिल्लाने वाली : बात-बात पर झुंझलाने और चीखने-चिल्लाने वाली महिलाओं से पुरुष दूर ही रहना पसंद करते हैं। भारतीए पुरुष ऐसी महिलाओं को डेट करने से बचते हैं जिनकी सोच बहुत छोटी होती हैं।

# चिढ़ाने वाली
: वैसे तो हर पुरुष को अच्छा लगता है कोई उन्हें छोटी-छोटी बात पर चिढ़ाएं। मगर किसी लड़की का हर समय चिढ़ाना बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। लड़की आपको चिढ़ाएगी और इसके साथ ही आपको इस बात का संकेत भी देती है कि वो आपके साथ होते हुए भी बहुत दूर है।

# अधिक जुनूनी महिलाएं : अधिक जुनूनी महिलाएं आपसे ज्यादा अटैच होती हैं और इतनी जल्दी आपका पीछा नहीं छोड़ती हैं। वह मैसेज या फोन के जरिए आपसे जुड़ी रहती हैं। तो अगर आप हर समय चिपकने वाली महिला को पसंद नहीं करते हैं तो उन्हें डेट करने का ख्याल भी दिमाग से निकाल दें।

# मिस भौतिकवादी
: ऐसी महिलाएं जो अपने को ज्यादा तवज्जों देती हैं, खुद को शो-ऑफ करती हैं। उनके अंदर यह भ्रम रहता है कि वह लड़की हैं और उन्हें ऐसा करना चाहिए। भौतिकवादी महिलाएं हर जगह अपने को स्पेशल मानती हैं, उनको ऐसा लगता है कि उनके जैसा दूसरा नही है।

# मिस चालाक : जो लड़कियां चालाक होती हैं और हमेशा अपने फायदे के बारे में सोचती हैं। ऐसी महिलाएं ज्यादा डिमांडिंग होती हैं, अक्सर वे अपने पुरुष मित्र से कोई न कोई डिमांड करती रहती हैं। उन्हें हमेशा गिफ्ट या फिर महंगे होटल में जाना अच्छा लगता है। ऐसी महिलाएं रोमांस कम और चापलूसी ज्यादा करती हैं।

# परेशान महिला
: कभी भी अपने जीवन से परेशान महिला को डेट नहीं करना चाहिए। इन महिलाओं को डेट करने से आप खुद भी पूरे समय परेशान रहने लगेंगे। हर महिला को अटेंशन देना जरुरी होता है लेकिन उनकी परेशानी के समय डेट करना ठीक नहीं है।

# मिस इंसेक्योर : जो महिलाएं हमेशा अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं, पुरुष उनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। इंसेक्योर महिलाएं अपने अच्छे दोस्तों के साथ भी खुद को महफूज नही समझती हैं। उनके दिमाग में हमेशा डर बना रहता है। इस प्रकार की महिलाएं हर बार अजीब तरह का बर्ताव करती हैं।