नियमित सेक्स से होते है कुछ फायदें तो उसके नुकसान भी बहुत है, जाने

संभोग अर्थात सेक्स जो कि किसी भी व्यक्ति के जीवन की एक मूलभूत आवश्यकता मानी जा सकती हैं। सेक्स किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने में बहुत कारगर होता हैं। लेकिन अगर उसमें कुछ गलतियां हो जाये तो यह रिलेशनशिप के टूटने का कारण भी बनता हैं। हर व्यक्ति की अपने जीवन में अलग क्षमता होती हैं उसी तरह सेक्स के बारे में भी हर व्यक्ति की अपनी सोच होती है कि सेक्स कितने समय अंतराल में या कितनी बार करना चाहिए। वैसे तो जब आपका मूड हो तब सेक्स करना अच्छा हैं। लेकिन किसी भी चीज की अती हानिकारक ही होती है ऐसा ही कुछ सेक्स के साथ भी हैं। आज हम आपको ज्यादा सेक्स करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सावधानी के लिए हैं। तो आइये जानते हैं ज्यादा सेक्स करने से होने वाले नुकसान के बारे में।

* इनफेक्शन का खतरा

एक समय में बहुत बार यौन संबंध बनाने से महिला के प्राइवेट पार्ट में इनफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इनफेक्शन होने से महिलाओं को काफी परेशानी होती है।

* सेक्स में अरूचि

ज्यादा सेक्स करने से सेक्स में अरुचि पैदा हो जाती है| जैसे रोजाना आपको अगर एक ही सब्जी खिलाई जाये तो आप बोर हो जायेंगे ठीक वैसे ही ज्यादा सेक्स से अरुचि पैदा हो सकती हैं।

* अनचाहा गर्भधारण

यदि आप ज्यादा संभोग करते हैं तो ऐसे में महिला को अनचाहे गर्भधारण की संभावना सामान्य के मुकाबले बढ़ जाती है। ऐसे में महिला के शरीर पर विपरीत असर पड़ता है।

* फोड़ा या घाव

यदि कोई पुरुष अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा संभोग करता है तो उसके लिंग पर फोड़ा या घाव बन सकता है। यह परेशानी उपचार के बाद ही सामान्य हो पाती है। इससे पीड़ित पुरुष को काफी दर्द भी होता है।

* आँखों को नुकसान

रिसर्च के अनुसार, ज्यादा सेक्स करने वाले लोगों की आँखें कमजोर हो जाती हैं हमें पता हैं आपको यकीन नहीं हुआ होगा लेकिन वैज्ञानिक ऐसा सिद्ध कर चुके हैं कि ज्यादा सेक्स से आँखों में अंधापन हो सकता हैं।

* दिमागी समस्या


ज्यादा सेक्स करना शारीरिक जरूरत नहीं बल्कि यह एक लत भी हो सकती है। जानकारों का मानना है कि सेक्स की लत दिमागी प्रॉब्लम का कारण भी हो सकती है।