इन टिप्स की मदद से दूर होगी आपकी हिचकिचाहट, लड़कियों से कर सकेंगे खुलकर बात

आपने अक्सर देखा होगा कई लड़के स्मार्ट और हैंडसम होने के बावजूद लड़कियों से बात करने में शर्माते हैं। अगर आप ब्वॉएज़ स्कूल में पढ़ें हैं तो लड़कियों से खुलकर बात करना आपके लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। हो सकता है आपके ऑफिस में भी कोई कूल और बिंदास लड़का हो, लेकिन लड़कियों से बात करने में हिचकिचाता हो। अक्सर लड़कियों को शर्मीले लड़के कम ही पसंद आते हैं इसलिए अगर आप भी लड़कियों से बात करने में शर्माते हैं और सिंगल नहीं रहना चाहते हैं तो ये डेटिंग टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

आत्मविश्वास करें यूज़

माना जाता है कि शर्मीले लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है और इसी वजह से वो अपने दिल की बात खुलकर नहीं कह पाते हैं। अगर ये अपनी इस कमी को दूर करने की कोशिश करें तो इनकी आधी दुविधा खत्म हो सकती है। इससे सामने वाले को इनमें दिलचस्पी आनी शुरु हो जाएगी।

दोस्तों से लें मदद

करीबी दोस्तों से अपने शर्मीलेपन पर बात करें और हिम्मत जुटाएं। दोस्तों की राय इस मामले में काफी हेल्पफुल रहती है। वो आपको लड़की से बात करने के लिए पुश करेंगे।

सेंस ऑफ ह्यूमर

लड़कियों को खुश रहने वाले और हंसी मज़ाक करने वाले लड़के ज्यादा पसंद होते हैं। कई बार कम बोलने वाले लड़कों का भी सेंस ऑफ ह्यूमर बढिया हाता है। अगर आपके अंदर ये गुण है तो ये आपकी सबसे बड़ी खूबी हो सकती है। अगर नहीं है तो फिर आपको माहौल को हल्के अंदाज़ में मज़ाकिया बनाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप सामने वाले शख्स को हंसाने में सफल होते हैं तो आपके लिए आगे की राह और आसान हो सकती है।

खुद को नोटिस कराएं

लड़की के सामने कूछ अलग करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप लड़की की नजरों में आएंगे और वह आपको नोटिस करेगी। लेकिन ध्यान रहे आपको इतनी ज्यादा भी नहीं दिखना है कि उसे लगे कि आप जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं।

तारीफ करें

लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बहुत अच्छा लगता है। अगर आप उनकी ड्रेस या लुक्स की तारीफ करेंगें तो उन्हें आपमें दिलचस्पी आने लगेगी। बातों-बातों में उनकी तारीफ करना शुरु कर दीजिए। यह सामने वाले को आपके प्रति सहज बनाएगा।