लॉकडाउन में लोगों के बीच बढ़ा रोमांस, कंडोम की बिक्री में आया उछाल

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लागू हुए लॉकडाउन के बाद एक चीज की बिक्री तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वह है कंडोम। देश में लॉकडाउन के दौरान कई शादीशुदा जोड़े और प्रेमी-प्रेमिकाएं जो साथ में हैं वो या तो मेडिकल स्टोर से कंडोम खरीद रहे हैं। या फिर ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मंगा रहे हैं। दिक्कत ये है कि अब मेडिकल स्टोर्स पर कंडोम की कमी दिखने लगी है। पिछले कुछ दिनों में कंडोम की बिक्री में 25 से 50% तक की बढ़त हुई है। इसमें कंडोम के बड़े पैकेट ज्यादा खरीदे जा रहे हैं।

मेडिकल स्टोर वालों की माने तो पहले छोटे पैक बिकते थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से बड़े पैक की डिमांड ज्यादा हो गई है। कुछ मेडिकल स्टोर्स ने कंडोम के स्टॉक को 30% तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन में लोगों के पास काफी समय है। नए शादीशुदा जोड़ों के लिए ये लॉकडाउन एक सुनहरा मौका है। या फिर उनके लिए भी फायदेमंद है जो जोड़ा काम के चले एकदूसरे को समय नहीं दे पाते थे। या शारीरिक संबंधों को प्राथमिकता नहीं दे पाते थे। अब पूरा समय है उनके पास। ग्लोबल स्तर पर भी कंडोम (Condom) की मांग बढ़ी है। कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह बात सामने आई है कि मास्क और सैनिटाइजर के अलावा अब दुनिया के कई देशों में कंडोम की कमी हो गई है। अब युवा जोड़े एकसाथ कमाते हैं। उन्हें इतना समय नहीं मिलता। इसलिए ये 21 दिन का लॉकडाउन आपसी संबंधों को मजबूत करने का बेहतरीन समय है। हालांकि कई बार ज्यादा नजदीकियों से झगड़े की आशंका बनी रहती है।

देश में लॉकडाउन है। जिससे लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। सिर्फ जरूरतों की चीजों के लिए ही लोग घर से निकल रहे है। इसमें राशन, सब्जी, दवाईयां समेत अन्य जरुरी चीजें शामिल हैं।