इन 6 तरीकों से पार्टनर के साथ अपनी डेट को बनाए यादगार, सही प्लानिंग से बढ़ेगा प्यार

किसी भी रिलेशनशिप में प्यार तब और बढ़ता हैं जब आप एक-दूसरे पर प्रति सम्मान दिखाने के साथ ही समय बिताए। हर कोई चाहता हैं कि उनका पार्टनर उन्हें समय दे और क्वालिटी टाइम बिताया जाए। यह समय आपके यादगार लम्हों में जुड़ जाता हैं और आपकी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने का काम करता हैं। अपने पार्टनर के लिए आप डेट अरेंज कर सकते हैं और उसके लिए सही समय, सही जगह और सही प्लानिंग की जरूरत होती है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको डेट अरेंज करने में मदद मिलेगी।

जानवरों के बीच जाएं

अगर आप और आपका पार्टनर जानवरों से प्यार करते हैं तो आप जानवरों के साथ समय बिताने चिड़या घर जैसी जगहों पर जा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ जानवरों के साथ भी समय बिता सकते हैं।

म्यूजियम में वक्त बिताएं

आप अपने पार्टनर के साथ कला और इतिहास से जुड़ी जगहों पर जा सकते हैं। ऐसी जगहों में आप अपने पार्टनर के साथ डेट का आनंद लेते हुए कई तरह की चीजों को भी जान सकेंगे। म्यूजियम में ऐसी कई चीजें हमे दिखाई देती है जिसके बारे में हमे कुछ भी नहीं पता होता है। इसी बहाने आप अपने पार्टनर के साथ चीजों को समझने की कोशिश करेंगे।

पॉटरी क्लास


पॉटरी क्लास में भी आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। आप पॉटरी क्लास बुक करें और अपने हाथों को एक साथ गंदे करके आनंद ले सकते हैं। वहां आप मिट्टी के कप, ग्लास जैसी चीजें साथ में तैयार कर सकते हैं। आप यकीन मानिए ये क्लास आपको काफी पसंद आ सकती है और आपके लिए एक मजेदार डेटिंग का भी अनुभव होगा।

डरावनी जगह जाएं

भारत के कई राज्यों में ऐसी जगह हैं जिन्हें डरावनी जगह के रूप में देखा जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगहों पर साथ जाकर आनंद ले सकते हैं। आपको शायद पता होगा कि ज्यादातर ऐसी जगहों के पीछे कोई ना कोई कहानी जुड़ी हुई है। जिससे जानने और समझने का आपको मौका मिल सकता है।

रात में गेम का मजा लें


अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतर समय बिताना चाहते हैं तो आप देर रात तक अपने पार्टनर के साथ घर पर ही कुछ खेल सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ बोर्ड गेम्स जैसे खेलों का आनंद ले सकते हैं।

लॉंग ड्राइव का मजा ले सकते हैं


अगर आप अपने पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव का मजा लेना चाहते हैं तो इससे बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो सकता है। अक्सर आपने देखा होगा कि युवाओं को लॉग ड्राइव का बहुत क्रेज होता है। आप भी अपने पार्टनर को ऐसी जगह लेकर जाएं जहां आप दोनों आसानी से लॉंग ड्राइव का मजा ले सकें।