कारण जिनकी वजह से कई बार लडकियाँ कतराती है अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने को

आपने वह गीत तो सुना ही होगा "एक नजर में भी प्यार होता है, मैंने सुना हैं"। यह पंक्तियाँ मैंने क्या हम सभी ने सुनी हैं और हम सभी जानते भी हैं कि प्यार किसी चीज का मोहताज नहीं होता बस हो जाता हैं। प्यार तो हो जाता है लेकिन मुश्किल आती है शादी करने में। क्योंकि आज भी भारत में लव मैरिज को मान्यता नहीं मिलती हैं। तो शादी होना मुश्किल का काम हो जाता हैं और ऐसे में बॉयफ्रेंड से शादी से कतराती है लडकियां। आज हम आपको इसी के पीछे कारण बताने जा रहे हैं कि क्यों बॉयफ्रेंड से शादी से कतराती है लडकियां।

* पैसों की दिक्कत : प्यार जब होता है इंसान सामने वाले की कोई भी कमी नहीं देख पाता है। वो गरीब है या अमीर, दिल को ये सब बातें समझ नहीं आती हैं। लड़कियों के दिमाग की बात करें तो वो पहले तो प्यार कर लेती है लेकिन धीरे-धीरे उन्हें ये अहसास होने लगता है कि उन्होंने कई तरह के कॉम्प्रोमाइज़ करने पड़ गए हैं। इस चक्कर में वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ने की बातें सोचने लगती हैं।

* माता-पिता का डर : जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि प्यार जब होता है तो इंसान किसी भी चीज़ को अहमियत नहीं देता है। अगर आप किसी ऐसे लड़के से प्यार करती हैं जो आपके स्टेटस या कास्ट का ना हो तो मां बाप की पसंद और मर्जी की चिंता भी लड़कियों को सताने लगती है। उन्हें लगने लगता है कि उन्होंने प्यार करने में थोड़ी जल्दबाजी कर दी है, उनके पैरेंट्स उनके लिए इससे अच्छा लड़का ढूंढ कर लाते।

* रिश्ते की जिम्मेदारी : अरेंज मैरिज में कोई बात हो जाए तो लड़कियां अपने मां-बाप को इसका जिम्मेदार बता सकती हैं और उनके पास वापिस भी आ सकती हैं लेकिन अगर लव मैरिज करें तो अपने रिश्ते को निभाने की सारी जिम्मेदारी उनके सिर पर आ जाती है। अब चाहे रिश्ता चले या ना चले वो इसके लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती हैं और वापिस अपने मां-बाप के घर आने में भी उन्हें दिक्कत होती है।