लड़कियों को पसंद नहीं आती लड़कों की ये 5 हरकतें, बनती हैं ब्रेकअप का कारण

रिलेशनशिप में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड दोनों की आपस में बॉन्डिंग होना जरूरी हैं जहां दोनों एक-दूसरे की कमियों को दूर करते हैं या सहते हैं। कुछ कमियां तो सहन हो जाती हैं लेकिन कुछ बेहद चुभती हैं जो रिश्ते को तोड़ने की कगार पर लाकर खड़ा कर देती हैं। आजकल यह समस्या आम हो गई है, जिस तेजी से रिलेशन बनते हैं, उसी तेजी से टूटते भी हैं। खासतौर से लड़कों की हरकतें लड़कियों को नाराज करती हैं और ब्रेकअप का कारण बनती हैं। जी हां, लड़कों की कुछ हरकते ऐसी होती है जो उन्हें रिश्ते खत्म होने के बाद भी पता नहीं चलती हैं। आज हम यहां आपको लड़कों कि उन गलतियों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से गर्लफ्रेंड उनके साथ रहना नहीं चाहती हैं और ब्रेकअप कर लेती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

सही तरीके से बात न करना

रोमांटिक रिलेशनशिप में एक दूसरे से रोमांटिक बातचीत करना बहुत जरूरी होता है। लड़के शुरुआत में तो ऐसा करते हैं, लेकिन पार्टनर के साथ समय गुजरने के साथ ही वो सही तरीके से लड़कियों से बात नहीं करते। खुद को इग्नोर करता देखकर लड़की के दिल में लड़के के लिए प्यार नहीं रह जाता और झगड़े शुरू हो जाते हैं। इसलिए पार्टनर से प्यार और रोमांटिक बातें कम नहीं करनी चाहिए। इससे रिश्ते कमजोर होते हैं।

असुरक्षा की भावना

किसी से प्रेम करना बुरा नहीं है, लेकिन प्यार में पागल होना सही नहीं है। कुछ लोग अपने पार्टनर के प्रति असुरक्षा की भावना यानी इनसिक्योर फील करने लग जाते हैं। उसका किसी से बात करने पर शक करना, उसके मनपसंद के कपड़े पहनने पर पाबंदी, कहीं घूमने जाने पर ज्यादा प्रोटेक्ट करना और सोशल मीडिया पर ज्यादा ऑनलाइन रहने पर असुरक्षित महसूस करने जैसी बातें लड़कियों को अच्छी नहीं लगती है। अगर आपको उसकी किन्हीं बातों से एतराज है तो खुलकर तथ्यों के साथ आपस में बातें कीजिए, बिना मतलब के आरोप-प्रत्यारोप ठीक नहीं। यह रिश्ते को कमजोर करते हैं।

दूसरी लड़कियों के ज्यादा करीब आना

अधिकतर लड़कियों को पसंद नहीं होता कि उसका ब्वॉयफ्रैंड या पति उसके रहते किसी और लड़की या महिला के ज्यादा करीब आए और घुले-मिले। ऐसे में अगर आप दूसरी लड़कियों को हंसाते हैं, उनसे फ्रैंक होने की कोशिश करते हैं और ये बात आपकी पार्टनर को पता चलता है तो उनको बुरा लगता है। इससे भी बुरी स्थिति तब आती है, जब लड़कियां भांप लेती हैं कि आप किसी और की तरफ अट्रैक्टेड फील कर रहे हैं। इसलिए अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो इन बातों से बचें।

भरोसे की कमी

किसी भी रिश्ते के लिए जो सबसे जरूरी है, वह है भरोसा। इसके बगैर रिश्ते की बुनियाद कमजोर हो जाती है। रिश्ते की मजबूत डोर भरोसे का प्रतीक होती है। कई बार, रिश्ते तो जल्दी बन जाते हैं, मगर पार्टनर के बीच भरोसा नहीं दिखता है, जिसके चलते अक्सर बात-बात पर लड़ाईयां होती है, जिसके चलते रिश्ते टूट जाते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड पर बेवजह शक करते हैं, जिसके कारण उनके बीच झगड़े होने लगते हैं।

पार्टनर की रिस्पेक्ट न करना

महिला हो या पुरुष हर आदनी को सम्मान चाहिए होता है। अगर आप किसी की तारीफ नहीं कर रहे हैं, तो कम से कम दूसरों के सामने उसकी बेइज्जती भी ना करें। क्योंकि एक लव पार्टनर के तौर पर लड़कियां अक्सर ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं, जो दोस्त जैसे मस्ती करे, नर्स जैसे केयर करे और पति जैसा सम्मान करे। कई बार आप अंजाने में दूसरों के सामने उनकी बेज्जती कर देते हैं तो यह महिलाओं की बहुत बुरा लगता है। बार-बार ऐसी गलती से रिश्ते टूटते हैं।