मॉडर्न रिलेशनशिप जिसमे रिश्ते बनकर रह गए है सिर्फ एक शारीरिक भूख, जानें क्यों

रिलेशनशिप का सही अर्थ है अपने पार्टनर की खूबियों को देखते हुए उसे अपने मन से चाहना। लेकिन आज के समय को देखते हुए रिलेशनशिप की परिभाषा बदलते हुए दिखाई देती हैं। क्योंकि आजकल रिलेशनशिप केवल अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने का माध्यम बन चुकी हैं। और इसका भी कोई भरोसा नहीं होता है कि ये ज्यादा लम्बे समय तक चलेगी। इसलिए कहा जाता है कि रिलेशनशिप भी अब मॉडर्न होने लगी हैं। आज हम आपको इस मॉडर्न रिलेशनशिप से जुडी कुछ बातों को सामने लाना चाहते हैं, जिनसे आप बचकर ही रहे तो अच्छा हैं। तो आइये जानते हैं मॉडर्न रिलेशनशिप से जुडी बातें।

* बात करने का गलत माध्यम

सोशल मीडिया, टेक्सटिंग, वॉट्सएप्प और ई मेल के जरिये बात करने से आपके दिल की भावनाएं साफ व्यक्त नहीं हो पाती। ऐसे में इन चीजों को छोडिये और फेस टु फेस बात करना सीखिये।

* हमेशा लुक्स पर ज्यादा ध्यान देना

आज कल लोग रिलेशनशिप में पड़ने से पहले अपना लुक चेंज कर लेते हैं, जिससे वह अपने होने वाले पार्टनर को लुभा सके। इस के अलावा वे ऐसा ही पार्टनर चुनते हैं, जो देखने में खूबसूरत हो।

* प्यार से पहले लस्ट

अगर आपका रिश्ता प्यार पर नहीं बल्कि लस्ट पर टिका है, तो वह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा।

* सोशल मीडिया सिंड्रोम

सोशल मीडिया आपके रिलेशनशिप को खराब कर सकता है। सीक्रेट तौर पर किसी अंजान से चैटिंग करना, अपने पार्टनर के पर्सनल मैसेज पढ़ना या फिर तस्वीरों के नीचे आए कमेंट पढ़ कर दूसरा मतलब निकालना आदि, आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।

* अर्थ का अनर्थ निकालने में माहिर

अगर आपने बोला कि आप एक बडे़ ही बेफिक्र किस्म के इंसान हैं और आप ज्यादा किसी कि केयर नहीं करते हैं, तो दूसरा इंसान समझेगा कि आप एक ईगो से भरे और घमंडी इंसान हैं, इसलिये आपका रिश्ता कभी भी अगले लेवल तक नहीं पहुंच पाएगा।

* हर चीज़ सेक्स से जुड़ी

वन नाइट स्टैंड, सेक्स डेट और पार्टनर एक्सचेंज करना आज कल बड़ा ही कॉमन हो चला है। क्या आप का रिलेशनशिप केवल सेक्स के इर्द-गिर्द ही तो नहीं घूमता?