रक्षाबंधन पर भेजें दिल को छू लेने वाली नई शायरियां

रक्षाबंधन 2025 का दिन (9 अगस्त) इस बार कई शुभ संयोगों के साथ आया है। इस वर्ष आयुष्मान योग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धि योग और सौभाग्य योग का अद्भुत मेल इसे और भी खास बना रहा है। इसके साथ ही शनैश्चरी पूर्णिमा, मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र तथा प्रीति योग इस पावन पर्व की महत्ता को कई गुना बढ़ा रहे हैं।

भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक यह त्योहार प्राचीन काल से हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। महाभारत में द्रौपदी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को राखी बांधने की कथा प्रसिद्ध है। पौराणिक मान्यता है कि माता लक्ष्मी ने असुरराज बलि को भी रक्षा सूत्र बांधकर भाई का दर्जा दिया था।

इस विशेष अवसर पर आप भी अपने भाई या बहन को सुंदर, भावपूर्ण और स्नेह से भरी शायरियां भेजकर इस रिश्ते की मिठास और गहराई को व्यक्त कर सकते हैं।

1.
भाई की कलाई पर राखी सजाए बहना,
मांग ले बस वादा – सदा साथ रहना।
प्यार का ये बंधन यूं ही बना रहे,
रक्षाबंधन का पर्व खुशियां लुटा रहे।

2.
ना दौलत, ना गहनों का हो व्यापार,
बस रिश्ते में बढ़ता रहे प्यार।
दुआ है मेरी बहना के लिए सदा,
हर ख्वाहिश हो पूरी, खुशियां हों हजार।

3.
कितने दिनों बाद सजी है कलाई,
बहना का स्नेह फिर साथ लाया।
ये धागा नहीं, रोशनी का तार है,
जिसने भाई का जीवन जगमगाया।

4.
राखी का धागा, माथे पर चंदन,
सावन की खुशबू, रिश्तों का बंधन।
इस शुभ घड़ी में दिल से कहना,
मेरी प्यारी बहना को रक्षाबंधन मुबारक होना।

5.
भाई की सलामती की दुआएं मांगे,
उसके जीवन में कभी गम न आए।
माथे पर तिलक, कलाई में राखी सजाए,
बहना का प्यार यूं ही महकता जाए।

6.
लड़ती भी है, मनाती भी है,
नाराज़ हो जाऊं तो हंसाती भी है।
घर का आंगन जिसके स्नेह से महकता,
वो मेरी बहना है, मेरा गहना है।