लडकियाँ पीछा छुडाना चाहती है बॉयफ्रेंड के इन सवालों से, ढूंढती है बचने का बहाना

हर रिलेशनशिप में प्यार का होना बहुत जरूरी है और यह प्यार झलकता है दोनों के बीच हर बात की स्पष्टता से। जी हाँ, बोयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच हुई बात की वजह से ही यह स्पष्ट हो पाता है कि वे एक-दूसरे को कितना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी होती है जिनसे लडकियाँ कतराती है और पीछा छुड़ाने लगती हैं। जी हाँ, लडकियाँ इन सवालों के जवाब देने की बजाय इनसे बचने का बहाना ढूंढती नजर आती हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको उन सवालों के बारे में।

* तुम्हारे पैरेंट्स मुझे पसंद करेंगे या नहीं?


अपनी गर्लफ्रैंड के पेरेंट्स से मिलना लड़कों के लिए सबसे मुश्किल काम होता है और वह पहले ही अपने पार्टनर से यह सवाल करने लगते हैं। मगर लड़कियां इस बात को लेकर खुद इतनी टेंशन में होती है कि वह सवाल से बचना चाहती हैं।

* मेरी फ्रैंड या बहन कितनी क्यूट है न!

हर लड़का अपनी गर्लफ्रैंड से यह जरूर पूछता है कि उसकी बहन या दोस्त उसे कैसे लगती है। मगर लड़कियां ऐसी बातों से दूर रहना ही पसंद करती है।

* क्या मैं तुम्हारा पहला प्यार हूं?


हर लड़का अपनी गर्लफ्रैंड से यह सवाल तो जरूर पूछना चाहता है कि क्या वह उसका पहला प्यार है। मगर लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रैंड से पहले कोई और जरूर पसंद होता है, चाहे वह उसका क्रश ही क्यों न हो।

* क्या तुम मेरी मॉम के साथ शॉपिंग पर जाओगी?

हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रैंड उसका मॉम के साथ शॉपिंग पर जरूर जाए, ताकि वह इसी बहाने उन्हें अच्छे से जान लें। मगर लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड की मॉम की साथ शॉपिंग पर जाने से बहुत डरती है।

* तुम अब किसी दूसरे लड़के को डेट तो नहीं करोगी?

लड़कों के मन में हमेशा यह डर रहता है कि उसकी पार्टनर किसी बात को लेकर गुस्सा न हो जाए। ऐसे में अपनी इस इनसिक्योरटी के चलते अपनी गर्लफ्रैंड से यह सवाल पूछ बैठते हैं।