जानें क्या है शादी करने की सही उम्र

हर लड़की/लड़के के सामने ये सवाल जरूर आता है,‘शादी कब कर रही/रहे हो?’ आपसे भी किसी ने जरूर पूछा होगा। लेकिन भारत में आज भी लड़कियों की शादी २० -२१ साल की उम्र तक करवा दी जाती है।लेकिन अब लडकिया भी अपना करियर बनाना चाहती है इसीलिए शादी के लिए है. आइये जानते हैं कि आखि‍र 29 की ही उम्र क्यों है शादी की उम्र।

शादी के लिए तैयार

खासकर लड़कियों के लिए करियर और शादी का सवाल और भी अहम हो जाता है। शानदार करियर बनाने की तमन्ना हर किसी की होती है, लेकिन परिवार को सवारने के लिए एक महिला की ही जिम्मेदारी मानी जाती है. ऐसे में जब तक वह मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार नहीं होगी, वह पूरे परिवार को संभाल नहीं सकती।

पसंद नापसंद

इस उम्र तक आप यह समझने विकसित हो जाती है कि किसी लड़के में आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। आप सोच समझकर अपने लिए सही लड़के का चुनाव कर पाती हैं और रिश्ता टूटने की आशंका नहीं रहती।

शारीरिक रूप से रहते हैं तैयार

शादी के बाद जीवन में कई बदलाव आते हैं। उन बदलावों के लिए आप शारीरिक और मानसिक रूप तैयार हैं या नहीं, एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए यह बात भी मायने रखती है। 29 की एज ग्रुप में आते ही आपका शरीर नये बदलावों के लिए तैयार हो जाता है। आप मां बनने के लिए भी पूरी तरह तैयार होती हैं।

करियर

करियर के शुरुआती पांच साल कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। अगर आपकी 24 साल की उम्र में नौकरी लग गई है तो कम से कम पांच साल अपनी नौकरी को दें। 29 की एज तक आते-आते अपने काम पर आपकी पकड़ बढ़ जाएगी और आप आसानी से अपना परिवार शुरू कर सकते हैं।

एज गैप

शादी के लिए 29 सही उम्र इस लिहाज से भी ह. कि पति और पत्नी के बीच एज गैप ज्यादा नहीं होता। दोनों मैच्योर होते हैं और बात-बात में लड़ने की बजाय समझदारी से काम लेते हैं।