सेंसेटिव गर्लफ्रेंड से कभी ना कहें ये 5 बातें, आ सकती है रिश्तों में दराद

हर रिश्ते की मजबूती दोनों पार्टनर्स की आपसी समझ पर टिकी होती हैं और दोनों का एक-दूसरे पर भरोसा ही इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता हैं। अक्सर देखा गया हैं कि कई लड़कियाँ सेंसिटिव होती हैं और जरा सी बात को दिल पर ले लेती हैं जिसकी वजह से रिश्तों में लड़ाई होने की आशंका बनी रहती हैं। ऐसे में बॉयफ्रेंड को जरूरत होती हैं कि समझदारी से काम ले और अपनी गर्लफ्रेंड से कोई ऐसी बात ना कहें जो इनके दिल को ठेस पहुंचाए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो किसी भी बॉयफ्रेंड को अपनी सेंसेटिव गर्लफ्रेंड से कभी ना कहनी चाहिए।

ज़्यादा सोचने की जरूरत नहीं है
ऐसा नहीं है कि सेंसेटिव लड़कियां बहुत ज़्यादा सोचती हैं बल्कि आप ये भी कह सकते हैं कि वो हर संभावित चीज़ को मापती हैं। ऐसी लड़कियां गहन विचार वाली होती हैं। इन्‍हें परिस्थिति के हर पहलू के बारे में सोचना अच्‍छा लगता है। आपको इनकी इस आदत को समझना चाहिए और सहयोग करना चाहिए।

तुम्‍हारे साथ रहना मुश्किल है
अपनी सेंसेटिव गर्लफ्रेंड से कभी ये बात ना कहें। इससे उनका दिल टूट सकता है। उन्‍हें ये एहसास ना करवाएं कि वो आपके ऊपर बोझ की तरह हैं। जब आप उनसे ऐसा कुछ कहते हैं तो आप उनके अस्‍तित्‍व पर सवाल उठा रहे हैं। आप उन्‍हें ये एहसास करवा रहे हैं कि वो किसी के साथ रहने के लायक नहीं हैं।

इमोशनल मत बनो, रियल लाइफ में जियो
आपका बस इतना कहना आपकी सेंसेटिव गर्लफ्रेंड का दिल तोड़ सकता है। इससे ना केवल वो रिलेशनशिप में खटास महसूस करती हैं बल्कि प्‍यार को लेकर भी उनकी सोच बदलने लगती है। जब आप उनसे कुछ ऐसा कहते हैं तो उन्‍हें लगता है कि वो कुछ गलत कर रही हैं और इतना ज़्यादा इमोशनल होना उनके लिए सही नहीं है। सेंसेटिव स्‍वभाव वाली लड़कियां बड़ी आसानी से किसी के भी साथ घुलमिल जाती हैं। इनसे ऐसा कहना इनका अपमान हो सकता है।

थोड़ा फास्‍ट फॉरवर्ड बनो
सेंसेटिव लड़कियां किसी भी चीज़ को लेकर जल्‍दबाज़ी नहीं करती हैं। ये हर काम के लिए पर्याप्त वक़्त लेती हैं। दूसरों के मुकाबले ये हर काम में समय लेती हैं और इस वजह से इनका काम थोड़ी धीमी गति से होता है। जितना हो सकता है ये हर तरीके से सोचने की कोशिश करती हैं। हर बात को ये गहराई से सोचती हैं इसलिए आप इनसे ये कभी ना कहें कि इन्‍हें थोड़ा फास्‍ट होना चाहिए। इन्‍हें वैसे ही स्‍वीकार करें जैसे की ये हैं, तभी ये आपको और खुद को खुश रख सकती हैं।

आकर्षण का केंद्र बनना पसंद है
सेंसेटिव गर्लफ्रेंड को आकर्षण का केंद्र बनना पसंद नहीं होता है। ये हर तरह से हर बात को तवज्‍जो देने की कोशिश करती हैं। ऐसा लगता है कि इन्‍हें अटेंशन पसंद है क्‍योंकि इन्‍हें लगता है कि उन्हें अपने करीबी और प्रियजनों की मदद की ज़रूरत है। सेंसेटिव लड़कियों को अटेंशन नहीं बल्कि मदद की ज़रूरत होती है।