कभी भी इन 5 कारणों की वजह से ना ले शादी करने का फैसला, सोच-समझकर उठाए यह कदम

शादी का फैसला लेना कोई आसान काम नहीं होता हैं। आपके इसी फैसले पर आपका पूरा भविष्य जुड़ा होता हैं और आपके साथ कई जिंदगिया भी जुड़ी होती हैं। ऐसे में जल्दबाजी में उठाया गया कदम भविष्य की तकलीफ का कारण बनता हैं। अक्सर देखा गया है कि कई कारणों के चलते लोग ना चाहते हुए भी शादी के लिए हामी भर देते हैं जो कि सही नहीं हैं। आज हम आपको उन्हीं कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से कभी भी शादी करने के लिए तैयार नहीं होना चाहिए। तो आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में।

एक्स ने कर ली शादी
कई बार लड़कियां अपने एक्स की शादी के बारें में सोचते रहती है और जल्दी-जल्दी में किसी भी लड़के से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। ऐसा करने से आपके लिए आगे चल कर परेशानी हो सकती हैं।

रिश्ता पसंद का आया है
कई बार लड़कों को भी एक पैकेज की तरह देखा जाता है। जैसे ही कोई अच्छा रिश्ता आता है लड़कियां बिना सोचे समझे बस लड़को की अच्छी बातें सोच कर शादी के लिए तैयार हो जाती है।

शादी की कोई सही उम्र नहीं
'तुम्हारी उम्र हो गयी है अब तो शादी कर लो' यह सुन कर आप शादी के लिए कभी तैयार न हो। यह बात अक्सर हर लड़की को सुननी पड़ती है। इस बात से किसी भी लड़की पर बहुत दबाव पड़ता है और वो जल्दबाजी में गलत फैसला ले बैठती है।

बुजर्गों के कहने पर
अक्सर घर पर मौजूद दादा या दादी या नानी लड़कियों को जल्दी शादी कहने के लिए उकसाती है। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है पर यह आपको समझना होगा कि शादी करना आपका फैसला होना चाहिए न कि किसी और का।

दोस्त भी कर रहे है
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपके सारे दोस्त शादी कर चुके है और सिर्फ आप सिंगल रह गए है।उनकी तस्वीरें देख कर आप हमेशा ओवर सोचना शुरू कर देती है। यह आपके शादी के लिए हामी भरने के लिए मजबूर कर सकता है।